धाकड़ माहेश्वरी समाज में महेश नवमी पर्व की जोरदार शुरुआत
खंडवा। मध्य प्रदेश
धाकड़ माहेश्वरी समाज में महेश नवमी पर्व की जोरदार शुरुआत
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा निमाड़ प्रहरी - रीना आनंद गुप्ता माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष रीना गुप्ता ने बताया आज महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगित
डांस प्रतियोगिता, सलाद सजाओ प्रतियोगिता एवं सास-बहू प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
सचिव प्रेरणा चांडक ओर कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता ने बताया प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
सलाद सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं की रचनात्मकता देखने को मिली, वहीं सास-बहू प्रतियोगिता ने पारिवारिक प्रेम, सहयोग और आपसी समझ का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने हंसी, उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मोनिका शर्मा जी, सुदीपा पाराशर जी, ओर मीरा व्यास जी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम संयोजक अंतिम करोड़ी और राजेश्वरी सोमानी रहे ।
माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित यह आयोजन मनोरंजन, एकता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला रहा। सभी प्रतिभागियों को महिला संगठन की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। फोटो








Comments
Post a Comment