ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 12 जुलाई दिन रविवार, को सुपर क्लिनिक शनि मंदिर में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 12 जुलाई दिन रविवार, को सुपर क्लिनिक शनि मंदिर में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
निमाड़ प्रहरी- 9977766399
बुरहानुपर निमाड़ प्रहरी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 12 जुलाई दिन रविवार, को सुपर क्लिनिक शनि मंदिर में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 से अधिक महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता, द्वारा निःशुल्क बच्चेदानी के मुंह कैंसर की जांच, ब्रेस्ट कैंसर की जांच, एवं निःशुल्क सोनोग्राफी स्क्रीनिंग की गई एवं महिलाओं की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
Comments
Post a Comment