आज का दिन डॉक्टर विधानचंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है।

 आज का दिन डॉक्टर विधानचंद्र रॉय की स्मृति में मनाया जाता है। 

डॉ. श्रेयाष कुमार  MBBS Bhopal 

जो केवल मरीज का चेहरा देखकर बीमारी बता देते थे। 

आजाद भारत के इतिहास में एक विलक्षण क्षण वह भी था— जब देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बीमार पड़े।

उनका इलाज करने के लिए दिल्ली बुलाया गया एक राज्य के मुख्यमंत्री को।

वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और डॉ. रॉय थे। 

उनका इलाज कारगर भी साबित हुआ।

एक बार मेडिकल छात्र रहते उन्होंने एक ऑपरेशन को रोकते हुए वरिष्ठ सर्जन से कहा —“अस्त्र शरीर के गलत हिस्से की ओर बढ़ रहा है।”

पहले तो उनकी बात को हल्के में लिया गया। लेकिन जब सर्जरी असफल होने लगी, तब डॉ. राय की अंतर्दृष्टि पर सर्जन स्वयं चकित रह गए।

डॉ. राय ने महात्मा गांधी, रविंद्रनाथ ठाकुर, पंडित नेहरू, मोतीलाल नेहरू और यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी तक का इलाज किया।

1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना (बांकीपुर ) में जन्मे इस विलक्षण व्यक्ति ने 1948 से 1962 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहते हुए बंगाल के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

अपनी साधना, समर्पण और सेवा के लिए उन्हें 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

संयोग देखिए — जिस दिन वे जन्मे, उसी दिन 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हुआ।

हर साल 1 जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ मनाकर भारत उन्हें याद करता है।


‘डॉक्टर  श्रेयाष कुमार 

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई