विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम का आयोजन

 विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम का आयोजन

 निमाड़ प्रहरी- 9977766399 E-mail nimadprahari2012@gmail 

शाहपुर निमाड़ प्रहरी   विवेकानंद महाविद्यालय शाहपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।


महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया श्रीमति आरती ठाकुर जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न सुविधाओं, नियमों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की भी जानकारी दी।


कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया


तथा उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और महाविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा तथा सभी विद्यार्थियों के लिए यादगार सिद्ध हुआ। फोटो  झलकियां नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह 


















Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई