आह्वान का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न यात्राएँ जीवन में रस घोलती हैं: - डॉ वीरेंद्र "निर्झर
साहित्यिक कार्यक्रम
आह्वान का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
यात्राएँ जीवन में रस घोलती हैं: - डॉ वीरेंद्र "निर्झर
बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी जीवन में रस घोलती हैं ।यात्राओं से न केवल संस्कृति,सभ्यता वरन इतिहास के बारे में भी जानकारी बढ़ती है ।
आह्वान के द्वारा आयोजित यात्रा वृतांत प्रतियोगिता कराने के लिए संस्था के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं ।" उक्त उदगार आह्वान के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुर्धन्य साहित्यकार डॉ वीरेंद्र "निर्झर " ने व्यक्त किए ।
मुख्यातिथि श्री प्रकाश्चन्द्र शाह (शिक्षाविद्) ने अपने सटीक विचारों में कहा कि यह जीवन ही एक यात्रा है । ऐसी मौलिक प्रतियोगिता के लिए मेरी तरफ से हार्दिक बधाई । विशेष अतिथि श्री संजय चित्ते (समाजसेवी ) ने कहा कि चीनी यात्री फह्यान और व्हेनत्संग द्वारा अपनी यात्राओं के वर्णन आज भी इतिहास में दर्ज है । प्रमुख निर्णायक श्री रमनलाल कुशवाह जी ने कहा कि इन यात्रा वर्णन का निर्णय करना एक कठिन कार्य है, क्योंकि सभी प्रतिभागियों ने बहुत अच्छा लिखा है ।
कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था "आह्वान" द्वारा आयोजित यात्रा वृतांत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रास्तीपुरा स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया । सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात श्यामसिंह ठाकुर ने दोहे के रूप में वंदना का वाचन किया । स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष कैलाश जयवंत ने प्रस्तुत किया ।संस्था संरक्षक वैद्य सुभाष माने ने प्रतियोगिता के बारे में परिचय दिया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री हर्षदा गुलवास्कर को प्रदान किया गया जिसमे उन्हें २१०० रपये की राशि और प्रमाणपत्र दिया गया । द्वितीय पुरस्कार श्री संदीप ठाकरे ( लोनी) १५०० रुपये तथा तृतीय पुरस्कार श्री विजय गावन्दे को ११०० रुपये तथा प्रमाणपत्र दिया गया ।
आभार संस्था उपाध्यक्ष राजेंद्राकुमार मिश्रा ' सूरज' ने तथा संचालन मनीष सरोज ने किया । इस सौम्य समारोह में डॉक्टर शकील शेख,ठा वीरेंद्र सिंह चित्रकार,मुकेश राजे,देवचंद्र शर्मा,अश्विनी महाजन,यू टी महाजन,गोपाल धारकर,तेजेश शाह,मनोज राठौर,शोभालाल शर्मा,नितिन वाडले,सुनील बाविस्कार, कैलाश पांचल, श्रीमती सुलेखा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Comments
Post a Comment