संकित MIDCON में JCI खंडवा ने लहराया परचम, विभिन्न श्रेणियों में मिले 17 पुरस्कार

 संकित MIDCON में JCI खंडवा ने लहराया परचम, विभिन्न श्रेणियों में मिले 17 पुरस्कार 

निमाड़ प्रहरी- 9977766399

खंडवा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) के मध्यवर्षीय सम्मेलन “संकित MIDCON” का आयोजन गुना में संपन्न हुआ, जिसमे संगठनात्मक गतिविधियां , गेम्स , मनोरंजन कार्यक्रम एवं पुरस्कार


समारोह का आयोजन हुआ । सम्मेलन में मंडल-6 के विभिन्न अध्यायों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की । जेसीआई खंडवा ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और उपलब्धियों  पर विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 पुरस्कार प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जेसी सागर अग्रवाल द्वारा जेसीआई खंडवा को मंडल के उत्कर्ष संगठन के रूप में पुरस्कृत किया , साथी ही 

मंडल स्तरीय उत्कृष्ट काबिल परियोजना में विजेता, उत्कृष्ट वृद्धि एवं विकास कार्यक्रम, उत्कृष्ट स्थानीय व्यक्तिगत विकास कार्यक्रम एवं उत्कृष्ट सतत परियोजना में उपविजेता पुरस्कार प्राप्त हुआ।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में  उत्कृष्ट स्थानीय अध्यक्ष में अध्यक्ष मनन सोनी उत्कृष्ट सचिव में अनुज खंडेलवाल उपविजेता , उत्कृष्ट सदस्य में प्रिंस जिंदल विजेता पुरस्कार प्राप्त किया, उत्कर्ष नवीन सदस्य का पुरस्कार भी जेसीआई खंडवा को मिला । 

साथ ही मिडकॉन में आयोजित रील प्रतियोगिता में जेसीआई खंडवा , दादी नानी रसोई में सुजाता मोरे , चित्रकला प्रतियोगिता में सुबुही विकास मित्तल, गायन प्रतियोगिता में काव्यांश जोशी , इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग में मनन सोनी , एवं बैनर परेड प्रतियोगिता में जेसीआई खंडवा के सदस्यों को पुरस्कृत किया ।

जेसीआई अध्यक्ष मनन सोनी ने कहा यह पुरस्कार प्रत्येक सदस्य की मेहनत का सम्मान हैं और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेंगे। मनन सोनी, रणवीर सिंह चावला, सुजाता मोरे

प्रिन्स जिंदल ने भाग लिया इस उपलब्धि पर 

पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती , नागेश वालंजकर, विकास मित्तल , सिद्धार्थ मेहता , अंशुल सैनी , हेमंत मूंदड़ा , दीपक सोलंकी , काव्यांश जोशी , आयुष पटौदी , आदि सदस्यों में हर्ष व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई