यह मैराथन शनवारा चौराहा से प्रारंभ होकर मरीचिका गार्डन पर समाप्त हुई
यह मैराथन शनवारा चौराहा से प्रारंभ होकर मरीचिका गार्डन पर समाप्त हुई टॉप 5 बालक-बालिकाओं को किया पुरस्कृत बुरहानपुर/25 अक्टूबर, 2021/- लोकसभा उप निर्वाचन-2021 अंतर्गत जिले में 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान संपन्न होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री स्वीप नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मैराथन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री के.आर.बडोले, जिला खेल अधिकारी श्री आर. जी. बांगरिया द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन शनवारा चौराहा से प्रारंभ होकर मरीचिका गार्डन पर समाप्त हुई। जिसमें जिले के 300 से अधिक खिलाड़ियों एवं स्कूली विद्यार्थियो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन में टॉप 5 बालक, टॉप 5 बालिका खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें मानवी, अनुष्का, मनीषा, लक्ष्मी कुंवर सिंह, तुषार, राधेश्याम, जगन...