मान. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर के वार्ड क्र. 02 में शिविर का आयोजन
मान. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर के वार्ड क्र. 02 में शिविर का आयोजन
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क
बुरहानपुर: (निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क) नगर परिषद् शाहपुर में मान. मुख्यमंत्री जी जनसेवा अभियान
अंतर्गत वार्ड क्र. 02 डॉ.बाबा साहब अम्बेडकर वार्ड में द्वितीय शिविर का आयोजन प्रातः 10.00 से नगर परिषद् के पदाधिकारी एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया! शिविर में पी एम् शहरी पथ विक्रेताओं आत्मनिर्भर निधि ऋण राशी (20000/-)- 01, ऋण राशी (50000/-)- 05, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना-01, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली नविन खाद्य पर्ची-08, आयुष्मान भारत कार्ड-21 कुल 36 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये गए ! उक्त आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की गई जिसे द्वितीय शिविर में हितग्राहियों योजना में लाभान्वित किया जावेंगा !
शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, पार्षद श्री दादा साहेब वामनराव ससाणे एवं पार्षदगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. पी गुहा, नोडल मनीष महाजन, योजना प्रभारी प्रदीप धनोते, कम्पुटर ऑपरेटर, अधिकारी/कर्मचारी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे !
वार्डवाशियों द्वारा शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया


Comments
Post a Comment