शाहपुर के वार्ड क्र. 05 में नगर परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लगाया शिविर
शासन की योजनाओ से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शाहपुर के वार्ड क्र. 05 में नगर परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लगाया शिविर
मान. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर द्वारा दिनांक 26-09-2022 को नगर के वार्ड क्रमांक 05 भैरव बाबा चौराहा में प्रातः 10.00 से नगर परिषद् के
पदाधिकारी एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित किया गया !
शिविर के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री जब्बार खां मेहबुब खां, श्री कैलाश असेरकर वार्डवाशी भागवत चौधरी, राजेश राखोंड़े, अजमल खा एवं जनप्रतिनिधि द्वारा वार्ड के हितग्राहियों को योजनाओ से लाभान्वित करने हेतु प्रोत्साहित किया, शिविर में
शासन निर्देशानुसार अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. पी गुहा, की उपस्थिति में नोडल मनीष महाजन, योजना प्रभारी प्रदीप धनोते, बालू जंजालकर, अभिषेख जवरे, कम्पुटर ऑपरेटर, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता-01, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना-01, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना-01, कन्या अभिभावक पेंशन योजना-01, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली नविन खाद्य पर्ची-11, आयुष्मान भारत कार्ड-33 कुल 48 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर कार्यवाही की गई !
शिविर में महिला बाल विकास द्वारा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा अंतर्गत प्रथम, द्वितीय, तृतीय बालक बालिकाओ को अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी पार्षद श्री जब्बार खां मेहबुब खां, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. पी गुहा,
परियोजना अधिकारी महेश महरा के हस्ते प्रमाण पत्र वितरित किये गए ! इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका एवं बालक बालिकाओ की माताए उपस्थित थे
शिविर में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासियों द्वारा हिस्सा लिया गया



Comments
Post a Comment