सिंधी समाज द्वारा 70 वीं बार रावण दहन का आयोजन होगा
सिंधी समाज द्वारा 70 वीं बार रावण दहन का आयोजन होगा
नेहरू स्कूल प्रांगण में अतिथियों के सानिध्य में होगा भव्य कार्यक्रम
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क
खबरों एवम विज्ञापन के लिए 9977766399
खंडवा।सिंधी समाज इस वर्ष भी दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाएगा।खंडवा की सबसे पुरानी समिति 70 वीं बार भव्य और गरिमामय आयोजन कर मनोरंजन और आपसी एकता का संदेश देगी।
सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की एक बैठक सिंधी धर्मशाला सभाग्रह में गत रात्रि
सम्पन्न हुई।समिति के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी ने स्वागत उदबोधन दिया और कहा कि बरसों पुरानी गौरवमयी परंपरा का निर्वाह करते हुए शहर वासियों
को परिवारिक वातावरण में कार्यक्रम समाज की समिति के तत्वाधान में प्रस्तुत किया जायेगा।सचिव नानकराम् चंदवानी ने कहा कि इस बार रावण का पुतला अनेक विशेषताएँ लिए होगा, आतिशबाजी के हैरत अंगेज आयटम पेश किये जाएंगे।कोषाध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि व्यवस्थाओं में चुस्ती बनाये रखने के लिए हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे।सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने कहा कि पूरा समाज एक जुट होकर सहयोग करेगा।पूज्य सिंधी पंचायत पदम्नगर अध्यक्ष गोवर्धनदास गोलानी ने कहा कि पदम् नगर के समाजसेवी भी इस सेवा अभियान में सहभागिता करेंगे।प्रवक्ता
कमल नागपाल ने कहा कि आयोजन के साथ समाज की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।कार्यक्रम शहर का प्राचीन आयोजन है,इसे सफल बनाने के लिए सभी को अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए।
इस वर्ष के लिए रावण दहन समिति की घोषणा
इस सत्र के लिए कार्य विभाजन कर जिम्मेदारी दे दी गई है।सिंधी धर्मशाला में तदर्थ घोषणा कर दी गई।
सिंधी समाज दशहरा उत्सव समिति इस प्रकार है...अध्यक्ष गेहीराम् सीतलानी,सचिव नानकराम् चंदवानी,कोषाध्यक्ष
मोहन दीवान,संरक्षक
सुंदरदास फतवानी और
मेठाराम पिंजानी,डा जी एल हिंदूजा, ऑडिटर गोपालदास पमनानी,विशेष सलाहकार ताराचंद जेठवानी,अनिल आरतानी,घनश्याम संतवानी,महेश चंदवानी,
उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार लधानी,
उपाध्यक्ष गिरधारीलाल लालवानी,अशोक नावानी,चुन्नीलाल नेभनानी,गणेश गुरबानी,मोहनलाल वीधानी,गोवर्धन गोलानी,भीमन् दास जीवनानी,राजेश परचानी,
शत्रुघन वासवानी,मनोज गेलानी,
मनोहरलाल संतवानी,सुरेश गुरबानी,किशन कोटवानी
सह कोषाध्यक्ष किशोर लालवानी,
सह सचिव राम वासवानी,
प्रवक्ता कमल नागपाल घोषित किये गये हैँ।
वहीं हरी बुलानी,महेश फतवानी,
द्वारकादास मोहनानी,नारायण दास चावला,पुरषोत्तम तीर्थानी,कमलेश पमनानी,सोनू लालवानी,रवि खटवानी बनाये गये हैँ।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत सचिव श्याम हेमवानी,कोषाध्यक्ष मुकेश चंचलानी,समाज की पार्षद् माला लख्मीचंद खटवानी,मीना चुन्नीलाल नेभनानी, काजल सोनू लालवानी,पवन गोस्वामी,पूर्व पार्षद सागर आरतानी और विक्रम सहजवानी विशेष सहयोगी हैँ।
विगत रात्रि सम्पन्न हुई
सभा का संचालन अनिल आरतानी ने किया और आभार कमल नागपाल ने व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment