बुरहानपुर म्यूजिक क्लब की कार्यकारिणी के गठन के साथ शपथ विधि समारोह संपन्न, उमेश जंगाले को अध्यक्ष बनाया गया
बुरहानपुर म्यूजिक क्लब की कार्यकारिणी के गठन के साथ शपथ विधि समारोह संपन्न, उमेश जंगाले को अध्यक्ष बनाया गया
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्कबुरहानपुर। भारतीय गायन वादन एवं नृत्य कला केंद्र बुरहानपुर म.प्र. द्वारा संचालित "बुरहानपुर म्यूजिक क्लब" (BMC) की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित हुई जिसमें सर्वसम्मति अध्यक्ष उमेश जंगाले व उपाध्यक्ष गजेंद्र
सांखुके सर, रवि व्हावल सचिव दिलीप कुमार मोरे सर, ऋषि मूलतकर सहसचिव प्रकाश केदारे, कृणाल मालवीय कोषाध्यक्ष सुनील सलूजा, अनिल देवरे सहकोषाध्यक्ष प्रमोद जंजालकर, को बनाया गया। वहीं
संचालक मंडल में आस्था राय, श्रुति मुजुमदार, सीमा टेबले, वैशाली सोनकुसले, अंजलि पासे, अंजू सोनी, शकीला खान, सीमा लोनारे, ज्योति पासे, किरण रायकवार, साक्षी वानखेड़े, उर्वशी शर्मा, मनीषा व्हावल, श्वेता लाकरा, राधेश्याम चौबे, अश्विन मूलतकर, प्रताप मदने, प्रविण झुंझारके, प्रदीप तिवारी, मनोज तारे, युवराज महाजन, पुष्पेंद्र कापड़े, सुमित गुप्ता, आकाश वानखेड़े, रमेश सावले, विनोद जंजालकर, प्रविण देवताले, प्रदीप हनुमतखेडे, योगेश चौकसे को नियुक्त किया गया। जिसके बाद बुरहानपुर म्यूजिक क्लब का शपथ विधि एवं पदभार ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें सर्व प्रथम माँ सरस्वती एवं शिव के अवतार भगवान नटराज के तेल चित्र पर पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके बाद अध्यक्ष उमेश जंगाले ने संरक्षक मंडल में सर्वश्री नामदेव भोईटे, डॉ रमेश चंद्र शर्मा धुआंधार, राजपाल सिंह चावला, संदीप शर्मा निर्मल, संजय सिंह शिंदे, नूर काजी का मोतीयों एवं पुष्प की माला से भव्य स्वागत कर प्रशस्ती पत्र भेंट किया गया, वहीं अध्यक्ष उमेश जंगाले का स्वागत संरक्षक मंडल ने किया। इस दौरान 100 से अधिक सदस्यों को समिति की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में समिति के उद्देश्य से अवगत कराया, कार्यक्रम 50 से अधिक गीतकारो ने गीतों पर प्रस्तुति दी।

Comments
Post a Comment