टंट्या मामा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक शेरा भैया
टंट्या मामा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक शेरा भैया
निमाड़ प्रहरी 9977766399
आज बुरहानपुर के लक्ष्मी नगर में रहवासियों द्वारा टंट्या मामा की जयंती
मनाई गई, इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर के विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया ने सम्मिलित होकर सभी
रहवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्य्रकम को संबोधित करते हुए टंट्या मामा के जीवन पर प्रकाश डाला.
इस दौरान रहवासियों द्वारा विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया से एक मंदिर की मांग की गई जिसे शेरा भैया ने विधायक निधि से स्वीकृत करते हुए यह अनुपम सौगात दी. बुरहानपुर में विधायक शेरा भैया द्वारा जनता की हर मांग को तुरंत पूरा किया जा रहा है, जो विकास के नए आयाम स्थापित करने का संदेश दे रही है.


Comments
Post a Comment