मोटापा दूर करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें मखाना डोसा, जानें आसान रेसिपी

मोटापा दूर करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें मखाना डोसा, जानें आसान रेसिपी

 निमाड़ प्रहरी 9977766399

वजन घटाने के लिए अगर आप मखाना डोसा ट्राई कर रहे हैं तो यह काफी हेल्दी विकल्प हो सकता है। दरअसल, मखाना फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है,


जो भूख को लंबे समय के लिए शांत कर आपको ओवरईटिंग से बचाने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। इसमें कैलोरी कम होने के साथ-साथ अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो शरीर में कैलोरी इनटेक को बैलेंस रखने में भी मदद करता है।


मखाना डोसा ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर आप डायबिटिक मरीज हैं और मोटापे से पीड़ित हैं तो भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं। इसमें मिलने वाले फाइबर कार्ब्स के अवशोषण को धीमा कर ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकते हैं। इसे सीमित मात्रा में खाने से डायबिटीज के लक्षण नियंत्रित रहते हैं। वहीं इसका ज्यादा सेवन कई बार ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण भी बन सकता है।



मखाना डोसा बनाने का तरीका : -

मखाना डोसा बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप मखाना, पोहा और दही का पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर ढककर रखें।



अब इसे किसी बड़े बर्तन में निकालकर अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ी देर इसे फूलने के लिए रख दें। अगर आप इसमें नमक या फिर पाउडर आदि मिलाना चाहते हैं, तो इसमें मिला सकते हैं। इसके बाद किसी बड़े तवे पर इस पेस्ट को कटोरी की मदद से फैलते हुए डोसा बनाएं।  

 


Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई