वृद्धाश्रम में वृद्धजनो को बरसात व् ठंड में गर्म पानी की सुविधा हेतु जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था ने गर्म पानी करने का संयंत्र किया भेंट l
वृद्धाश्रम में वृद्धजनो को बरसात व् ठंड में गर्म पानी की सुविधा हेतु जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था ने गर्म पानी करने का संयंत्र किया भेंट l
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर नि.प्र- मेरे जीवन काल में शासकीय सर्विस के जीवन को पूरा कर जब मै रिटायरमेंट की अवस्था में रिटायर होकर मन में ख्याल आया
क्यों ना में मेरे जीवन के अंदर मेहनत से मैंने जो अर्थ कमाया है उस अर्थ का सही सदुपयोग हो
इस उद्देश्य से मैंने लगभग सोलह हजार रूपये की राशी का एक संयंत्र जिससे करीब 100 लिटर पानी एक साथ गर्म होता है यह संयंत्र जायंट्स व् जनजाग्रति संस्था के माध्यम से मैंने भेंट इसलिए किया है की जिन माँ बाप को वृद्ध अवस्था में जो बच्चे छोड़ देते है उनको अपने जीवन में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस बात का प्रमाण वृद्धाश्रम में जाने के बाद मालूम पड़ता है l मैंने कोई बड़ा कार्य नही किया है एक छोटा सा कार्य करने का प्रयास किया है l उक्त उदगार जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की सदस्या अंजू कटकवार की माता श्री श्रीमती सेवंती नायडू रिटायार्ड रायपुर छत्तीसगढ़ सेल टेक्स विभाग की हेड क्लर्क जो की हमारे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी उनके करकमलो से प्राप्त संयंत्र जायंट्स फेडरेशन 7 म.प्र. फेडरेशन अधिकारी के आतिथ्य एवं जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला के अध्यक्षता में यह भेंट बुरहानपुर जिले में चलने वाली विजय कुमार सिंह फाउंडेशन के अंतर्गत रोटी बैंक व् वृद्धाश्रम के अंतर्गत भेंट किया गया l
उपरोक्त अवसर को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की जीवन में कमाए गये अर्थ का सही मायने में उपयोग करना हर किसी के भाग्य में नही है l इसके लिए पुण्य कर्मो का उदय होना चहिये तब ही जाकर हम पुनीत कार्य कर सकते है l डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की हमारी सदस्या अंजू कटकवार की वजह से आज हमे सौभाग्य वश ऐसे दानदाताओं की वजह से यह गर्म पानी करने का संयंत्र प्राप्त हुआ जिसको हमने अंजू कटकवार की वजह से रोटी बैंक वृद्धाश्रम को भेंट किया l डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की इस रोटी बैंक द्वारा लगभग 3 साल के अंतर्गत 3 लाख से भी ज्यादा टिफिन उन लोगो के घरो तक पहुचाये है जो वृद्धावस्था में अपना जीवन अपने बच्चो द्वारा छोड़े जाने से व्यतीत कर रहे है l
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमेन अंजू कटकवार , रोटी बैंक के संचालक संजय शिंदे , उनकी धर्म पत्नी सुरेखा शिंदे , मंगला दुबे , डॉ अशोक गुप्ता , प्रेमलता साकले के साथ साथ अन्य वृद्धाश्रम के आदरणीय वृद्धजन उपस्थित थे l इस अवसर पर जायंट्स परिवार व् जनजाग्रति परिवार में 2 सदस्यों ने सदस्यता सर्व श्री प्रतिभा पाटिल एवं ममता ठाकुर ने सदस्यता ग्रहण की सहमति प्रदान कर जायंट्स अध्यक्ष महोदय द्वारा फूलो से उनका स्वागत किया गया l
कार्यक्रम का संचालन अंजू कटकवार ने किया एवं उपस्थित जनों का आभार मंगला दुबे ने माना l
उपरोक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने की l


Comments
Post a Comment