प्रदेशभर से जुटी विप्र नारियां, खाटूश्याम के दर्शन कर चढ़ाया 56 भोग
प्रदेशभर से जुटी विप्र नारियां, खाटूश्याम के दर्शन कर चढ़ाया 56 भोग
- इंदौर में हुआ वार्षिक मिलन समारोह, शामिल हुई 600 महिलाएं
- राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा के नेतृत्व में बुरहानपुर से बड़ी संख्या में महिलाएं पंहुची
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश सहित गुजरात, उत्तरप्रदेश, छग, राजस्थान और महाराष्ट्र में ब्राह्मण महिलाओं के लिए कार्य कर रही विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने इंदौर में हंसदास मठ पर वार्षिक मिलन समारोह हुआ। जिसमें 600 महिलाएं शामिल हुई।
विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा के नेतृत्व में बुरहानपुर से बड़ी संख्या में विप्र नारियां पंहुची।
श्रीमती शर्मा ने कहा कहा कि नारी शक्ति पूजनीय है और हर क्षेत्र में उसका सम्मान होना चाहिए। गरिमामय वार्षिक मिलन समारोह में प्रदेशभर से आई महिलाओं ने ड्रैस कोड़ (गुलाबी साड़ी) में आई थी। इसी के साथ यहाँ वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
परिचय हुआ तो महिलाओं का सम्मान किया
विप्र नारी शक्ति संस्था की मीडिया प्रभारी नूतन दुबे ने बताया संस्थापिका प्रमिला कैलाश शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा की विशेष उपस्थिति में कार्यकारिणी परिचय एवं सम्मान समारोह संपन हुआ। जिसमें बुरहानपुर से पायल अवस्थी, आशा तिवारी, अनुपमा दीक्षित, अमिता शुक्ला, वीणा सांगलिकर, पुष्पा चौबे, राधा दीक्षित, विनीता पाठक, ब्रजलता शर्मा, अनिता दीक्षित, आरती शुक्ला, शरला तिवारी पंहुची।
सम्मान समारोह में खाटू श्याम बाबा का दरबार और परशुरामजी का श्रृंगार दर्शन,महाआरती हुई। यहाँ भगवान् को 56 भोग लगाए गए। संस्था की स्मारिका का विमोचन हुआ। भजन संध्या में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति हुई। संचालन बिंदु मेहता ने किया। रात्रि को अनकूट की महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




Comments
Post a Comment