आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

  आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

बुरहानपुर के असीरगढ़ गांव में आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आएं श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. हमले में 7 लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया हॉस्पिटल, जहां उनका इलाज जारी है.

बुरहानपुर। असीरगढ़ गांव में आशा देवी मंदिर में मन्नत उतारने आए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 7 श्रद्धालु घायल हुए हैं, इसमें महिला, पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मधुमक्खियों के डंक से उनके पूरे शरीर में सूजन आ गई है.

धुआं लगने से मधुमक्खियां बौखला गईं

बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर असीरगढ़ गांव में आशा देवी का प्रसिद्ध मंदिर है. जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. अष्टमी के दिन गुजरात से एक परिवार यहां मन्नत उतारने आया था. श्रद्धालु पूजा पाठ के बाद मंदिर के समीप बने एक कुएं के पास खाना बना रहे थे, ऊपर मधुमक्खियों ने छत्ता बनाया हुआ था, जिसका उन्होंने ध्यान नहीं दिया. खाना बनने से लगातार जा रहे धुएं से मधुमक्खियां बेकाबू हो गईं. बौखलाई मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया जिससे अफरातफरी मच गई. वो लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पूरे शरीर में डंक मार कर सबको घायल कर दिया.

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई