देसी टॉनिक मतलब --सत्तू सात प्रकार के धान्य मिलाकर बनाया जाता है...
देसी टॉनिक मतलब --सत्तू सात प्रकार के धान्य मिलाकर बनाया जाता है...?
ये हैं मक्का, जौ, चना, अरहर, मटर, खेसरी और कुलथा। इन्हें भुन कर पीस लिया जाता है
निमाड प्रहरी-9977766399
नेचुरोपैथी एवं आयुर्वेद के अनुसार सत्तू का सेवन गले के रोग, उल्टी, आंखों के रोग, भूख, प्यास और कई अन्य रोगों में फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर,
कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
जौ का सत्तू :
यह जलन को शांत करता है। इसे पानी में घोलकर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही बहुत ज्यादा प्यास नहीं लगती। यह थकान मिटाने और भूख बढाने का भी काम करता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है।
चने का सत्तू :
चने के सत्तू में चौथाई भाग जौ का सत्तू जरूर मिलाना चाहिए।
चने के सत्तू का सेवन चीनी और घी के साथ करना फायदेमंद होता है। इसे खाने से लू नहीं लगत
कैसे करें सेवन..?
सत्तू को ताजे पानी में घोलना चाहिए, गर्म पानी में नहीं।
सत्तू सेवन के बीच में पानी न पिएं।
इसे रात्रि में नहीं खाना चाहिए।
सत्तू का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसका सेवन सुबह या दोपहर एक बार ही करना सत्तू का सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए।
कभी भी गाढ़े सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि गाढा सत्तू पचाने में भारी होता है। पतला सत्तू आसानी से पच जाता है।
इसे ठोस और तरल, दोनों रूपों में लिया जा सकता है।
यदि आप चने के सत्तू को पानी, काला नमक और नींबू के साथ घोलकर पीते हैं, तो यह आपके पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद होता है।
सत्तु के सेवन से ज़्यादा तैलीय खाना खाने से होने वाली तालीफ़ ख़त्म हो जाती है और तेल निकल जाता है।
इसमें बहुत पोषण होता है इसलिए बढ़ते बच्चों को ज़रूर दें। मूंगफली के दानों के साथ यह हॉर्लिक्स को भी पीछे छोड़ देता है l
स्वस्थ रहे मस्त रहे व्यस्त रहें स्वयं भी लाभ ले...
उपलब्ध है हमारी प्रतिष्ठान पर.... ...मदनलाल खुशीलाल हरिगंज खंडवा.
आप फोन पर भी दे सकते हैं..ऑर्डर ऑनलाईन सर्विस:-9826084251
9340424318
[खेसारी (Lathyrus sativus) और कुलथा (Horse gram/Dolichos uniflorus) बिहार और आसपास के क्षेत्रों में प्रचलित प्रमुख दलहन फसलें और सत्तू के मुख्य घटक हैं। खेसारी प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है लेकिन इसमें न्यूरोटॉक्सिन के कारण सीमित उपयोग होता है, जबकि कुलथा औषधीय गुणों (पथरी के उपचार) के लिए जानी जाती है। इन्हें भूनकर सत्तू बनाया जाता है- निमाड़ प्रहरी ।]





Comments
Post a Comment