जनमंच ने प्रधानमंत्री,रेलमंत्री और खंडवा सांसद का आभार जताया, साथ ही दिसम्बर 2025 तक ब्रॉडगेज कार्य पूर्ण करने की मांग की
महू खंडवा अकोला ब्रॉडगेज को मिले 910 करोड़
जनमंच ने प्रधानमंत्री,रेलमंत्री और खंडवा सांसद का आभार जताया, साथ ही दिसम्बर 2025 तक ब्रॉडगेज कार्य पूर्ण करने की मांग की
मध्य प्रदेश को मिला 14738 करोड़ रूपये का बजट आवंटन -
निमाड प्रहरी-9977766399
सामाजिक संस्था जनमंच की लगातार मांग के बाद महू खंडवा अकोला को 910 करोड़ का भारी बजट मिला है।जनमंच सदस्यों चंद्र कुमार सांड,अनुराग बंसल,
कमल नागपाल और सुनील जैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया है, साथ ही साथ दिसम्बर 2025 तक गेज कंवर्जन कार्य पूर्ण कर
जनवरी 2026 तक इस ट्रेक पर यात्री गाड़ी चलाने की मांग की है।
श्री अश्विनी वैष्णव,माननीय रेलमंत्री ने मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए आज बताया कि मध्य प्रदेश राज्य देश का हृदय प्रदेश है।वर्ष 2009-14 तक मध्य प्रदेश को औसत बजट मात्र 632 करोड़ रूपए प्रतिवर्ष मिलता था,जिसे माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्ष 2024-25 के बजट में 14,738 करोड़ रूपए आवंटन किया गया है जो अभी तक का सर्वाधिक बजट आवंटन है।श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मध्य प्रदेश में रेल कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में 81 हजार करोड़ रूपए के निवेश प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल रहा है।
मध्य प्रदेश में 100 प्रतिशत रेल लाइनों को विद्युतीकरण हो गया है।80 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 1062 फ्लाईओवर और रोड़ अण्डर ब्रिज का निर्माण किया गया है।माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेल परियोजनाओं को पर्याप्त बजट के माध्यम से लक्षित समय में पूरा करने की बात कही।बहुत महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत बहु प्रतीक्षित महू खंडवा अकोला को बंपर रेल बजट 910 करोड़ मिला है।
जनमंच परिवार के चंद्र कुमार सांड,अनुराग बंसल,कमल नागपाल और सुनील जैन आदि ने वासुदेव विश्वकर्मा,रामप्रसाद चौधरी, हरेसिंह यादव,रवि डायने सहित अनेक यात्रियों से चर्चा की।सभी ने एकमत से राशि आवंटन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्य निष्पादन की मांग की।वहीं जनमंच ने प्रधान मंत्री,रेलमंत्री एवं खंडवा सांसद का आभार जताते हुए महू सनावद और खंडवा अकोला गेज कंवर्जन दोनों छोर से करते हुए दिसम्बर 2025 तक पुरा करने की मांग की।


Comments
Post a Comment