श्री राममय हुआ ट्रायम्फल आर्च एकेडमी, धूम धाम से मनाई गई दीपावली
श्री राममय हुआ ट्रायम्फल आर्च एकेडमी, धूम धाम से मनाई गई दीपावली
निमाड प्रहरी समाचार पत्र 9977766399
बुरहानपुर (निमाड प्रहरी) जिले की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने श्री राम के जीवन चरित्र की रंगा रंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शूर्पणखा और रावण की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रांगोली बनाओ प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं के द्वार पर सुंदर रंगोली सजाई।
संस्था के चेयरमैन कमलेश पटेल द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह रहता हैं, इस त्योहार की विशेषता एवं भारतीय संस्कृति से परिचित करानें हेतु हर वर्ष दीपावली महोत्सव संस्था में आयोजित किया जाता है।
संस्था सचिव नम्रता पटेल द्वारा बताया गया कि सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारते हैं, हमारा प्रयास होता है कि हर विद्यार्थी मंच पर आकर प्रस्तुति दे।
संस्था प्राचार्य डॉ. मनुभाई पटेल ने कहा प्रभु श्री राम का जीवनचरित्र विद्यार्थियों के लिए आदर्श है। श्री राम एक आदर्श शिष्य, आदर्श पुत्र, आदर्श नेतृत्व, आदर्श भ्राता ही नहीं बल्कि विद्यार्थी जीवन के नैतिक मूल्य जैसे दया, करुणा, संवेदनशीलता एवं अनुशासन का अद्वितीय उदाहरण हैं।


Comments
Post a Comment