ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

 ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

बुरहानपुर। ( निमाड प्रहरी)   शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में पीडियाट्रिक एंडोक्रेनोलॉजिस्ट डॉ अजिंक्य राजेंद्र पाटील द्वारा कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

निमाड प्रहरी 9977766399

 बुरहानपुर (निमाड प्रहरी)  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ पाटील ने बताया की जंक फूड के दुष्परिणाम होते है एवं ये बालपन के दौरान होने वाले

विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। साथ ही उन्होंने पौष्टिक प्राकृतिक आहार जैसे फल, सब्ज़ी, छांछ,पनीर, दूध के लाभ से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

डॉ पाटील ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में 9 घंटे नींद,5 तरह के पौष्टिक आहार, 2 घंटे मनोरंजन,1 घंटे व्यायाम एवं 0 की मात्रा में जंक फूड का सेवन कर स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने डॉ पाटील से स्वास्थ्य, मानसिक एवं शारीरिक विकास को लेकर अनेक प्रश्न पूछे एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संस्था चेयरमैन श्री कमलेश पटेल द्वारा बताया गया कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना अपनी जिम्मेदारी मानता है एवं महत्वपूर्ण शिक्षण कार्य में से एक हैं।

संस्था सचिव श्रीमति नम्रता पटेल ने बताया कि एक स्वस्थ विद्यार्थी ही देश के भविष्य की पूंजी हैं। स्वस्थ विद्यार्थी ही स्वस्थ भारत का निर्माण करता है।

संस्था प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल ने बताया कि बालपन में विद्यार्थी जंक फूड तथा केमिकल युक्त कोल्ड्रिंक्स का सेवन उनके स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। विद्यार्थियों को इन्हीं बातों से अवगत कराना इस सेमिनार का उद्देश्य था।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

स्वर्गीय केदारनाथ जी गुप्ता की स्मृति में शिक्षक सम्मान.

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई