सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज ,बुरहानपुर की बी.एच.एससी ( होम साइंस ) अंतिम वर्ष की छात्रा खदीजा अब्बास होशंगाबादवाला ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज , परिवार व बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया है

निमाड़ प्रहरी- 9977766399
बुरहानपुर निमाड़ प्रहरी सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कॉलेज ,बुरहानपुर की बी.एच.एससी ( होम साइंस ) अंतिम वर्ष की
छात्रा खदीजा अब्बास होशंगाबादवाला ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा घोषित होम साइंस संकाय के परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज , परिवार व बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया है छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला ने छात्रा व महाविद्यालय परिवार को बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी ।
डायरेक्टर डॉक्टर युसूफ तालिब ने छात्रा के प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी व अन्य संकाय के छात्र छात्राओं को ऐसा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया ।
प्राचार्य मोहम्मद इस्माईल बफाती ने कहा कि कड़ी मेहनत,लगन और समर्पण से खदीजा होशंगाबादवाला इस मुकाम तक पहुंची है और यह उपलब्धि न केवल आपकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि आपके परिवार,शिक्षकों और संस्था के लिए भी गर्व की बात है ।
कादरिया परिवार कि ओर से खदीजा होशंगाबादवाला को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं ।

Comments
Post a Comment