पीसीजी महाविद्यालय में कार्यक्रम सफलता के मंत्र का सीधा प्रसारण
पीसीजी महाविद्यालय में कार्यक्रम सफलता के मंत्र का सीधा प्रसारण
(निमाड़ प्रहरी - अश्विनी कुमार नयन)
खंडवा।( निमाड़ प्रहरी) पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय में कार्यक्रम सफलता के मंत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गए सम्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया ,जिसे विद्यार्थियों
ने सुना और जानकारी से लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के तरीके बताए गए। उपस्थित प्राध्यापकों ने इस जानकारी को विद्यार्थियों के लिये बहुत उपयोगी बताया तथा भविष्य में लागू करने के लिये प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ दीपेश आर उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के तरीके बताए,उन्होंने कहा कि यदि हम सफल नही भी हो पाते है तो और भी रास्ते खुले है,हमे सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना चाहिये। प्रबन्धक श्री सतीश पटेल ने भी इस तरह के आयोजनों की सराहना की। सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता जी ने आयोजन के लिये हर्ष व्यक्त किया

Comments
Post a Comment