नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2024—25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हजार की रिकॉर्ड वसूली हुई है जिसका परिणाम यह रहा की नगर निगम को 15 वे वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यो मैं प्रगति आई है

 नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2024—25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हजार की रिकॉर्ड वसूली हुई है जिसका परिणाम यह रहा की नगर निगम को 15 वे वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यो मैं प्रगति आई है   

निमाड प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर — नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गत वित्तीय वर्ष 2022—23 में 5 करोड़ 29 लाख 10 हजार की वसूली थी वही  पिछले वित्तीय वर्ष 2024—25 में कुल 11 करोड़ 69 लाख 56 हजार की रिकॉर्ड वसूली हुई है जिसका परिणाम यह रहा की नगर निगम को 15 वे वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई जिससे कई विकास कार्यो मैं प्रगति आई है   

1. नगर निगम द्वारा  त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए गोगा नवमी पर सफाई कर्मचारीयो को अग्रिम वेतन का भुगतान  करना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निगम में वित्तीय समस्या जैसे कोई स्थिति नहीं है

2. निगम द्वारा वसूली अभियान में तेजी लाते हुए  गत वर्षों मै जहाँ 28.2 प्रतिशत वसूली थी जिसे बड़ाकर इस वित्तीय वर्ष तक में 42.07 प्रतिशत की  बढ़ोतरी की गई हैं 

यह भ्रमक एवं असत्य जानकारी है कि निगम  वसूली में पिछड़ गई है निगम द्वारा हर वित्तीय वर्षों में वसूली अभियान में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है

3. नगर निगम द्वारा बिजली का खर्च कम आये इसके लिए निगम द्वारा सौर ऊर्जा का प्लांट लगा कर नगर निगम स्वयं की बिजली उत्पन्न की जा रही है इससे नगर निगम के बिजली के बीलो पर काफी प्रभाव पड़ा है जिससे बिजली के बिलों में कमी आई है ।

4.  साथ ही आय के स्रोतों में वृद्धि हेतु नगर निगम द्वारा दुकानों की नीलामी कर आय अर्जित की गई जहां निगम ने जो दर दर्शित की है  उससे कई गुना अधिक दरें हमें दुकानों के लिए प्राप्त हुई है 

4. निगम की दुकानों की वसूली में भी विगत वर्षों में कई अधिक वृद्धि हुई है साथ ही जहां कम किराया था उसे भी बढ़ने का काम इस निगम परिषद द्वारा किया गया है जिसका परिणाम हमें अगले वित्त वर्ष में और अधिक आय में वृद्धि के साथ देखने को मिलेगा

   5. नगर निगम द्वारा जिन प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है उन्हें तेजी से पूर्ण करने की और नगर निगम अग्रसर है जिसका रिजल्ट आने वाले सालों में देखा जा सकता है

6. नगर निगम द्वारा 12 करोड़ की लागत से शिकारपूरा से लेकर शनवारा चौराहा तक डिवाइडर और सेंट्रल लाइटिंग का कार्य  पूर्ण कर उसे गणेश चतुर्थी के दिन आम जनता के लिए माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा लोकार्पण किया गया । शनवारा जैसे महत्वपूर्ण चौराहे पर बारिश का पानी रूक जाया करता था उसका भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसकी वजह से बरसात का पानी एकत्रित नहीं हो रहा हैं जो बरसों से चले आ रही समस्या का निराकरण माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा किया गया


Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा