निमाड की बेटी रुचि बाजपेयी शर्मा श्री कृष्ण सरल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित।
निमाड की बेटी रुचि बाजपेयी शर्मा श्री कृष्ण सरल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित।
निमाड़ प्रहरी 9977766399
और भी अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है रुचि बाजपेई शर्मा ने बढ़ाया हें खंडवा का गौरव।
खंडवा। एक भारतीय लेखिका संपादक चित्रकार और धाविका निमाड की बेटी रुचि बाजपेई शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान लाकर शहर का गौरव बढ़ाया हे और बुधवार को भोपाल में भी मध्यप्रदेश के साहित्य के सम्मान,,एवं संस्कृति विभाग द्वारा,,
, साहित्य के लिए रूचि को श्रीं कृष्ण सरल अवार्ड से नवाज़ा गया | 22/23 के श्रीकृष्ण सरल सम्मान से रूचि के कविता संग्रह "सेमल " को सम्मानित किया गया है |रूचि ने एक बार फिर हमेशा की तरह सम्मान अपने बच्चों को समर्पित किया | समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रूचि बाजपेई शर्मा एक भारतीय लेखिका, संपादक, चित्रकार और धाविका हैं। वे हिंदी साहित्य, कला और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। खंडवा (मध्य प्रदेश) निवासी रूचि जी को साहित्य, चित्रकला और सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हुए है। रूचि बाजपेई शर्मा ने तीस वर्षों तक लेखा क्षेत्र (अकाउंटिंग) में कार्य किया। वे रूचि पब्लिकेशन की निर्देशक हैं,और कलम हस्ताक्षर नामक मासिक हिंदी साहित्यिक पत्रिका का पूर्ण संपादन एवं संचालन करती हैं।उनकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें हैंगुलमोहर हो तुम,रजनीगंधा सेमल – जिसे वर्ष 2024 (दिसम्बर )में मध्यप्रदेश शासन की साहित्य अकादमी से श्रीकृष्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ।उनकीआगामी प्रकाशित कृतियाँ:किस्सों का बयाना,प्रथम,किंशुक उपन्यास "गोरा बैरेक" उनकी कविताएँ दूरदर्शन, आकाशवाणी और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रसारित और प्रकाशित होती रही हैं। वे लंदन लेखनी ब्लॉग और बिहार की ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में भी सक्रिय रही हैं lवे रूचि आर्ट के अंतर्गत एक सोलो आर्ट एग्ज़िबिशन आयोजित कर चुकी हैं, और उन्हें कला रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही इंटर नेशनल हुसैन पेंटिंग अवार्ड मिला!उन्हें सम्मान और पुरस्कार
श्रीकृष्ण अवार्ड – मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी (2023–24)
लंदन बुक ऑफ अवार्ड (2023)
कवि कुंभ सम्मान 2015
महिला गौरव सम्मान 2011
सुभद्राकुमारी चौहान सम्मान (म.प्र.)2022 रवीन्द्रनाथ टैगोर सम्मान 2023 को मिल चुका है lमध्यप्रदेश की प्रतिभावान महिलाओं की सूची में शामिल 2022ज्योतिबा फुले कालिदास लिटरेचर अवार्ड 2015वूमन इन आर्ट एंड लिटरेचर ग्लोबल आइकोंन अवार्ड 2024 मिला है lअन्य गतिविधियाँ मेफिल्म राइटिंग एसोसिएशन, मुंबई की सदस्य मिसेस इंडिया परफेक्शनिस्ट 2021स्टेट लेवल एथलीट – 10 किमी मैराथन (2021) उपलब्धियां है
उन्हें पशु और प्रकृति प्रेमी परिचय पट्टीका और शील्ड के साथ सम्मानित राशि का चैक दिया गया l

Comments
Post a Comment