23 वां ठा. भगवानसिंह स्मृति अलंकरण समारोह संपन्न। आज शस्त्र और शास्त्र दोनों का सम्मान हुआ -- डॉ. निर्झर

 

23 वां ठा. भगवानसिंह स्मृति अलंकरण समारोह संपन्न।


आज शस्त्र और शास्त्र दोनों का सम्मान हुआ -- डॉ. निर्झर 

निमाड़ प्रहरी 9977766399 

बुरहानपुर ( मप्र ):- "आज शास्त्र एवं शस्त्र दोनों का सम्मान करके संस्था आह्वान ने दोनों का महत्व प्रतिपादित किया। छत्रसाल महाराज और भूषण कवि का उदाहरण   भी हमें बताता है कि हमारा राष्ट्र दोनों का पूरक है।" उक्त उदगार समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुर्धन्य साहित्यकार एवं नवगीतकार डॉ. वीरेंद्र निर्झर ने व्यक्त किये।

अवसर था संस्था "आह्वान " के द्वारा आयोजित 23 वें " ठा. भगवानसिंह अलंकरण समारोह " का।


यह आयोजन 23 दिसंबर को रास्तीपुरा स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। इस समारोह में राष्ट्र भक्त समाजसेवी श्री राजेंद्रसिंह ठाकुर तथा कवि / गीतकार

श्री सुनील बाविस्कर ( चापोरा ) को अलंकृत किया गया। उन्हें अभिनन्दन पत्र, शॉल, श्रीफल तथा 1111/- की नगद राशि भेंट की गई।

    समारोह के मुख्य अतिथि जिला सर्वोदय मित्र मण्डल के संयोजक श्री मुकेश राजे ( समाजसेवी ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है और इसी नीति पर संस्था आह्वान 25 वर्षों से कार्य कर रही हैं।

विशेष अतिथियों के रूप में मंच पर श्री अरुण शेंडे ( अधिवक्ता ), वैद्य सुभाष माने ( संरक्षक ), श्री देवचंद शर्मा ( समाज सेवक ), रमनलाल कुशवाह ( वरिष्ठ शिक्षक ) तथा ठा. वीरेंद्रसिंह चित्रकार ( कवि / गीतकार ) उपस्थित हुए।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।उसके बाद युवा कलाकार श्री आश्विन काले ने गिटार पर सुन्दर प्रस्तुति दी। सुभाष माने जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कैलाश जयवन्त व सत्येंद्र सिंह ठाकुर ने दोनों का परिचय वाचन किया। राजेंद्र कुमार मिश्रा ने आभार माना और संचालन श्यामसिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, बच्चे और बुद्धिजीवी वर्ग भी उपस्थित था जिनमे श्रीमती प्रेमलता सांकले, श्रीमती सुलेखा ठाकुर, श्रीमती रेणुका भिड़े, श्री शोभालाल शर्मा, श्री मोहित शर्मा, श्री अश्विन काले, श्री युवराज मिस्त्री, श्री शंकर लाल सोनी, संजय कुमार शिंदे शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा