वस्त्र विक्रेता संघ का शपथ विधि समारोह सम्पन्न अध्यक्ष महेंद्र शाह,सचिव एम यूनुस और कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ
वस्त्र विक्रेता संघ का शपथ विधि समारोह सम्पन्न
अध्यक्ष महेंद्र शाह,सचिव एम यूनुस और कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ
हर इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक कपड़े का महत्वपूर्ण योगदान...महापौर अमृता यादव
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ का शपथ विधि एवं दीपावली ईद गुरु पर्व मिलन समारोह संपन्न हुआ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र शाह के साथ उनकी पूरी कार्यकारिणी ने नवीन सत्र हेतु शपथ ग्रहण की।
वस्त्र विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में रखा गया था, जिसमें मुख्य अतिथि खंडवा की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अमृता यादव थी,वहीं शपथ अधिकारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक गुरमीत सिंह उबेजा थे।विशेष अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष गुप्ता और चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष गोवर्धन दास गोलानी थे।अतिथियों का स्वागत श्रीमती श्वेता शाह,श्रीमती संगीता शाह,गणेश गुरबानी,रवि शाह बशीर मलिक,कमल नागपाल,मुदित जेटली, संजय चंचलानी और अखिलेश वर्मा ने किया।
*दस सदस्यों को दिया गया सक्रिय सदस्य सम्मान*
निवृत्तमान अध्यक्ष गणेश गुरबानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का शब्दों से अभिनंदन किया,तत्पश्चात उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान निरंतर सक्रिय रहने वाले 10 सदस्यों को सम्मानित भी किया,जिसमें संस्था के रवि शाह,कमल नागपाल,बशीर मलिक,राजू वर्मा,संतोष मंगवानी,संजय चंचलानी,हनी छाबड़ा,मुदित जेटली, भारत जेठवानी और रविंद्रर सिंह चावला को सक्रिय सदस्य सम्मान दिया गया।संरक्षक मोहन दीवान ने संस्था की गतिविधियों से सदन को अवगत कराया।
*शपथ अधिकारी गुरमीत सिंह उबेजा ने शपथ दिलाई*
इसके पश्चात शपथ विधि का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें शपथ अधिकारी गुरमीत सिंह उबेजा ने अध्यक्ष महेंद्र शाह,सचिव एम यूनुस, कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती के साथ-साथ समस्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।इस अवसर पर कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।जिसमें संरक्षक राजीव शाह,मोहन दीवान,आसन्न पूर्व अध्यक्ष गणेश गुरबाणी, सलाहकार समिति सदस्य इरशाद अली, परमानंद जैन,देवेंद्र बजाज,उपाध्यक्ष रवि शाह, कमल नागपाल,बशीर मलिक,संगठन मंत्री संतोष मंगवानी, सह सचिव संजय चंचलानी मुदित जेटली,अंकेशक राजू वर्मा और प्रवक्ता हनी छाबड़ा घोषित किए गए, वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में अखिलेश वर्मा,रिजवान खान,हितेश शाह,भारत जेठवानी,निखिल शाह, अमित नागर,अनमोल जैन,अक्षय गोस्वामी,कमलेश जवेरी,विजय सहजवानी,सुमीत लाड,शैलेंद्र डोडिया और शेख सादिक ने शपथ ग्रहण की। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र शाह का स्वागत किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा निकट भविष्य में उनकी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त में जानकारी भी दी।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष गोवर्धन दास गोलानी ने वस्त्र विक्रेता संघ के इस आयोजन को व्यवसाय जगत की श्रेष्ठ गतिविधियों में से एक कहा,वहीं चेंबर के सचिव संतोष गुप्ता ने संस्था को चैंबर की सर्वाधिक सक्रिय संस्थाओं में से एक कहा।
मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि इंसान के जीवन में कपड़ा सबसे अहम स्थान रखता है।जन्म से लेकर मृत्यु तक इंसान को कपड़े की जरूरत पड़ती है।खुशी का अवसर हो या गम का, कपड़ों की खरीदी करना ही पड़ती है।ऐसे में वस्त्र व्यवसाय किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
इस कार्यक्रम में 100 से भी अधिक सदस्य,सेवानिवृत्त शिक्षक एम आर मंडलोई,सौभाग सांड,दीपक सांड, रवि चौरे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल हुई।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह सुनीता सांड, हरमिंदर सिंह छाबड़ा,कमल नागपाल और नरेंद्र शाह आदि ने दिए
कार्यक्रम समापन से पूर्व महेंद्र शाह की मित्र मंडली द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया संचालन कमल नागपाल ने किया एवं आभार एम यूनुस ने व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment