शिवमहापुराण कथा में संस्कार, परिवार और सही दिशा का संदेश
शिवमहापुराण कथा में संस्कार, परिवार और सही दिशा का संदेश
निमाड़ प्रहरी 9977766399
खंडवा. रामनगर क्षेत्र में शिव शक्ति महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कथा के दौरान व्यासपीठ से कथावाचक बनवारी भाई उपमन्यु जी ने शिव–पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए दांपत्य जीवन के आदर्शों को प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती का जीवन आपसी विश्वास, त्याग, समर्पण और सम्मान का प्रतीक है, जो वर्तमान समाज के लिए मार्गदर्शक है।
प्रवचन में कहा गया कि मनुष्य को केवल धन या भौतिक सुखों
कथावाचक ने बेटियों के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्री का रिश्ता स्नेह और सम्मान पर आधारित होता है, इसलिए बेटियों को चाहिए कि वे माता-पिता की भावनाओं का आदर करें और परिवार की मर्यादाओं का पालन करें। कथा के समापन पर भजन-कीर्तन व आरती हुई। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को नैतिक मूल्यों, धर्म और संस्कारों पर चलने की प्रेरणा दी।



Comments
Post a Comment