Posts

Showing posts from February, 2026

10वीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा की एग्जाम सेंटर पर अचानक --हार्ट अटैक मौत

Image
10वीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा की एग्जाम सेंटर पर अचानक --हार्ट अटैक मौत   मध्य प्रदेश के Morena जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 10वीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा की एग्जाम सेंटर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौजूद शिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बानमोर स्थित Pandit Nehru College (भाग-2) परीक्षा केंद्र की है। मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा आयोजित थी। पेपर समाप्त होने के बाद जब छात्र-छात्राएं अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर रहे थे, तभी छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस हृदयविदारक घटना से परिवार और स्कूल में शोक का माहौल है।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

कच्चे तेल की कीमतों में मचेगी खलबली!

Image
  कच्चे तेल की कीमतों में मचेगी खलबली! इजरायल-ईरान की जंग से निवेशकों में डर निमाड़ प्रहरी 9977766399 भारत समेत कई देश होर्मुज जलडमरूमध्य से अपना कच्‍चा तेल आयात करते हैं. ईरान-इजरायल के बीच जंग के दौरान यह एरिया बंद होने की उम्‍मीद है, जिस कारण कच्‍चे तेल की कीमतों में इजाफा होगा. इससे महंगाई बढ़ सकती है. ईरान और इजरायल के बीच जंग अब भयानक रूप लेता जा रहा है. पहले इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के 40 से ज्‍यादा ठिकानों पर हमला किया था और अब ईरान ने इजरायल समेत अमेरिका के 7 सैन्‍य अड्डों पर हमला किया है. ईरान ने कुवैत, यूएई, कतर और बहरीन जैसे ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं.  अब इस युद्ध में सात से आठ देश शामिल हो चुके हैं. ईरान मिडिल ईस्‍ट में स्थित अमेरिकी सैन्‍य बेस को निशाना बना रहा है. लेबलान और हुती जैसे देश भी ईरान की ओर से अटैक कर रहे हैं. इजरायल पर कई देशों की ओर से हमला हो रहा है.  ऐसे में अब दुनिया में एक डर बन गया है. हालांकि अभी ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह आक्रमण कितना लंबा और भयानक होगा? इसी तरह, शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग भी डरे हुए हैं. आइए जानते ह...

कबीर होली को अलग रंग और अलग ढंग में समझाते रहे हैं

Image
  घमंड जलाकर मनती है कबीर की होली...! कबीर होली को अलग रंग और अलग ढंग में समझाते रहे हैं निमाड प्रहरी 9977766399 कबीर के शब्दों में जीवन में तो हर दिन फाग ही फाग है. ये फाग शरीर के भीतर है. इसी को बाहर लेकर आने का नाम होली है. आत्मा को परमात्मा से मिलाकर एक हो जाने का नाम होली है. सबको गले लगाने और सबके गले लग जाने का नाम होली है. चारों तरफ होली के रंग-गुलाल उड़ रहे हैं. हवा में मस्ती छाई है. यहां न किसी का भेष अलग है, न किसी का रंग और न ही किसी की कोई जाति रह गई है. जब एक बड़ी भीड़ को एक जैसा और एक ही रंग में रंगे देखते हैं तो उसके साथ ही हो लेना चाहिए. ये साथ `हो लेना` ही `होली` है. संत कबीर इस होली को बड़े ही अलग रंग और अलग ढंग में समझते-समझाते रहे हैं. होली की इस मस्ती और मल्हारी में कबीर की एक बात ध्यान आ जाती है. वह कहते हैं कि इस संसार में धरती और आकाश के बीच तो रोज ही होली हो रही है. रोज होलिका जलती है और रोज आनंद मनता है. आंखें खुली हों तो इस नजारे को देखो. आना-जाना तो रोज ही लगा हुआ है, लेकिन एक पल को ठहर कर जरा जी भी लो, जो जीवन मिला है, उसे समझ भी लो और भोग भी लो. वैसे ...

गमगीन समाज बंधुओं के यहां रंग गुलाल डालने के लिए प्रस्थान करेंगे।

Image
होली मिलन समारोह"2026   गमगीन समाज बंधुओं के यहां रंग गुलाल डालने के लिए प्रस्थान करेंगे। निमाड प्रहरी 9977766399   खंडवा (निमाड प्रहरी)  बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि इस वर्ष " होली मिलन समारोह"  का आयोजन  श्री माहेश्वरी धर्मशाला भवन,  शीतला माता मंदिर गली, खंडवा में दिनांक, 3 मार्च,2026  को सुबह 8 बजे से 10 बजे(समय का ध्यान रखें) तक  आयोजित किया जाएगा। सर्वप्रथम भगवान श्री महेश की स्तुति तदपश्चात स्वल्पाहार फिर  गमगीन समाज बंधुओं के यहां रंग गुलाल डालने के लिए प्रस्थान करेंगे। इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। यदि कोई समाज बंधु बाहर गांव से भी आते हैं तो वे भी सादर आमंत्रित हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इस मैसेज को अपने-अपने पारिवारिक ग्रुप में भी भेजे और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। जय महेश  निवेदक स्थानीय समिति, पंचायत भवन समिति, युवा मंडल खंडवा ।  गमगीन परिवार की सूची:- विज्ञापन  - 1 विज्ञापन -2

खग्रास चन्द्रग्रहण- 3 मार्च 2026 ( मंगलवार ) 2026 (भारत में

Image
  वर्ष का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को   चंद्रग्रहण में तुलसी के पत्ते उपयोग करने के लिए लगेंगे, इसलिये 25 से 27 फरवरी - इन 3 दिन में तुलसी तोड़कर रखें  28 फरवरी से 4 मार्च तक तुलसी नही तोड़ सकते 🌑खग्रास चन्द्रग्रहण- 3 मार्च 2026  ( मंगलवार ) 2026 (भारत में दिखेगा, नियम पालनीय है । निमाड़ प्रहरी 9977766399   ग्रहण समय-शाम : 6:35 से शाम 6:46 तक ( उज्जैन )  सुतक प्रारम्भ-स्वस्थ भाई_बहनों के लिए* सुबह 9:45 से   सूतक प्रारम्भ (बालक, वृद्ध, रोगी एवं गर्भवती महिलाओं के लिए) -  3 मार्च शाम 3:25  से ग्रहण प्रारम्भ होने तक   ग्रहण भारत में दिखेगा इसलिये ग्रहण के नियम पालनीय आवश्यक है ।  ग्रहणकाल में क्या करें, क्या न करें ? सम्पूर्ण जानकारी चन्द्रग्रहण में 3 प्रहर (9 घंटे) और सूर्यग्रहण में 4 प्रहर (12 घंटे) पहले से सूतक माना जाता है । इस समय सशक्त व्यक्तियों को भोजन छोड़ देना चाहिए । इससे आयु, आरोग्य, बुद्धि की विलक्षणता बनी रहेगी । परंतु जो बालक, बूढ़े, बीमार व गर्भवती स्त्रियाँ हैं वे ग्रहण से 1.5 प्रहर (4.5 घंटे) पहले तक चुपचाप कुछ ...

सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ

Image
  सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ     7 टीकाकरण केन्द्रो पर किशोरी बालिकाओं को लगाये गये टीके निमाड़ प्रहरी 9977766399   खंडवा निमाड़ प्रहरी , सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार को एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के बी-ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों को टीके लगाये गए।           कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने उपस्थित किशोरियों को बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर रोग से उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने सभी किशोरियों से कहा कि वे अपने साथ की अन्य किशोरियों को भी इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरित करें। सभी किशोरी बालिकाओं को टीका लगाने के बाद टीकाकरण प्रमाण पत्र भी दिये गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी, और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को एच.पी.वी. सर्वाइकल कैंसर रोग का टीका...

सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Image
 बुरहानपुर मध्य प्रदेश सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विविध विज्ञान मॉडलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें नवीन तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नवाचार एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से संबंधित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हर्ष सिंह, जिला कलेक्टर बुरहानपुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री मेहुल श्राफ(मंगलम कलापत्तु उद्योग केंद्र), श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला (कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव), वरिष्ठ सदस्य श्री मंसूर भाई सेवक, श्री हुजैफा भाई शाकिर, श्री हुसैन भाई पेट्रोलवाला, श्री शेख हुसैन फाखरी प्राचार्य कादरिया बुरहानी स्कूल, श्री राजू खेडकर, डायरेक्टर डॉ. तालिब युसूफ अब्बास तथा कॉलेज प्राचार्य प्रो.मोहम्मद इस्माईल बफाती विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। डॉ. तालिब युसूफ अब्बास एवं प्रो....

धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन खंडवा ने मनाया फाग उत्सव

Image
धाक़ड महेश्वरी समाज की राजधानी  खंडवा से -महिला मंडल   धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन खंडवा ने मनाया फाग उत्सव निमाड़ प्रहरी 9977766399  खंडवा निमाड़ प्रहरी   धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष रीना गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फाग उत्सव को नए और आकर्षक अंदाज़ में मनाया गया। आयोजन में ताजे फूलों की ज्वेलरी प्रतियोगिता, धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता तथा राधा-कृष्ण से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचित प्रेरणा चांडक एवं  कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुभकामनाएँ दी गईं। भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू बाहेती, योगिता माहेश्वरी एवं राजेश्वरी सोमानी ने सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का आभार जिला अध्यक्ष अंतिम करोड़ी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक मोहिनी चांडक, वंदना गुप्ता, सुनीता महेश्वरी, शशांक बाहेती एवं सारांश दाढ़ रहे।  अंत में समस्त महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव...

नेपा लिमिटेड में टेकओवर-हैंडओवर प्रक्रिया संपन्न, बीएचईएल भोपाल के नरेश सिंह ने सीएमडी का कार्यभार संभाला

Image
नेपा लिमिटेड में टेकओवर-हैंडओवर प्रक्रिया संपन्न, बीएचईएल भोपाल के नरेश सिंह ने सीएमडी का कार्यभार संभाला निमाड़ प्रहरी 9977766399   नेपानगर (निमाड़ प्रहरी)  केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन उपक्रम नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में सोमवार को आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में टेकओवर-हैंडओवर प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। इस अवसर पर सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मैडल से बीएचईएल भोपाल के नरेश सिंह ने नेपा लिमिटेड के सीएमडी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की वर्तमान कार्यस्थिति, उत्पादन पुनः प्रारंभ करने की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों के युक्तिसंगत उपयोग तथा प्रशासनिक समन्वय के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। नवागत सीएमडी नरेश सिंह ने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक समीक्षा बैठक कर संचालन से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा प्राथमिकताओं का निर्धारण किया। बैठक के दौरान यह अवगत कराया गया कि गत अवधि में संस्थान को कच्चे माल की उपलब्धता एवं वित्तीय प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इन परिस्थितियों को ध्यान मे...

राहुल माहेश्वरी का पीएच.डी. (Computer Engineering) शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक संपन्न

Image
 हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ   राहुल माहेश्वरी का पीएच.डी. (Computer Engineering) शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक संपन्न  निमाड़ प्रहरी 9977766399 कन्नौद   डॉ. राहुल माहेश्वरी (सुपुत्र श्री सुन्दर लाल माहेश्वरी एवं श्रीमती मधु माहेश्वरी कन्नौद)को दिनांक 24 फरवरी 2026 को अपने पीएच.डी. (Computer Engineering) शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण (Defense) करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। वे एक समर्पित प्रधानाध्यापक,शोधकर्ता, सहयोगी सहकर्मी एवं सक्रिय मार्गदर्शक हैं। शिक्षा और समाज के प्रति उनका समर्पण वास्तव में सराहनीय है। उनके शोध मार्गदर्शक प्रो. डॉ. विवेक कपूर (प्रोफेसर, आईईटी, डीएवीवी, इंदौर) रहे तथा उनका शोध केंद्र आईईटी, डीएवीवी, इंदौर रहा। यह उपलब्धि उनके परिवार, संस्थान एवं समाज के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।   निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ। 

जाति के आधार पर शिक्षा मत बांटिए, डिबेट में उठा बड़ा सवाल

Image
  जाति के आधार पर शिक्षा मत बांटिए, डिबेट में उठा बड़ा सवाल निमाड़ प्रहरी 9977766399 प्रयागराज, निमाड़ प्रहरी , एबीपी न्यूज़ की वरिष्ठ एंकर एवं संपादक चित्रा त्रिपाठी ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर अपने जनहित शो में तीखी बहस छेड़ दी। डिबेट के दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा का माहौल जातिगत आधार पर विभाजित नहीं होना चाहिए। उनका तर्क था कि शिक्षा का उद्देश्य प्रतिभा को निखारना है, न कि छात्रों को अगड़ा-पिछड़ा के खांचे में बांटना। उन्होंने आशंका जताई कि यदि नए नियमों को उसी स्वरूप में लागू किया गया तो कैंपस में पढ़ाई से ज्यादा विवाद और तनाव बढ़ सकता है। डिबेट में शामिल कई पैनलिस्टों ने भी कहा कि नए यूजीसी नियमों से शैक्षणिक संस्थानों में टकराव की स्थिति बन सकती है। कुछ वक्ताओं ने इसे सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य पर प्रभाव डालने वाला बताया, तो वहीं अन्य ने तर्क दिया कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में यह सवाल प्रमुखता से उठा कि क्या ये नियम सामाजिक संतुलन स्थापित करेंगे या नई खाई पैदा करेंगे। इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के...

श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर का प्रसाद डाक से घर घर तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ

Image
  श्री ओंकारेश्‍वर मंदिर का प्रसाद डाक से घर घर तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ   निमाड़ प्रहरी--- 9977766399 खंडवा 24 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डाक व्यवस्था में निर्णायक परिवर्तन आये हैं। एक समय सिर्फ चिट्ठियां पहुंचाने वाला विभाग अब बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के प्रसाद के वितरण के लिए नई पोस्टल सेवा लागू करने तक अपनी यात्रा तय कर चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने उज्‍जैन के प्रसिद्ध स्‍थानों के संकलन पर आधारित पि‍क्‍टोरियल पोस्‍ट कार्ड का विमोचन भी किया।        इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक हमारे सैनिक तथा हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग सफलतापूर्वक क...

खंडवा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर रहा ऐतिहासिक रूप से सफल

Image
खंडवा में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर रहा ऐतिहासिक रूप से सफल निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा ।(निमाड़ प्रहरी) जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में दिनांक 24 फरवरी 2026 को पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, सिविल लाइन, खंडवा (म.प्र.) परिसर में आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। शिविर में विद्यार्थियों, बाहरी नागरिकों एवं अन्य महाविद्यालयों के छात्रों सहित कुल 500 से अधिक पंजीयन हुए, जो जनसहभागिता का उत्साहजनक उदाहरण रहा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 370 प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन एवं बीपी परीक्षण किया गया तथा कुल 50 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। शिविर में 15 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं । इनमें डॉ. सिद्धार्थ श्रीमाली (ऑर्थोपेडिक), डॉ. शिवेश कपूर, डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. महेन्द्र मोजहालदे, डॉ. जिनल पटेल एवं डॉ. फरीहा तरन्नुम (दंत चिकित्सक), डॉ. शैलेन्द्र महोदय (होम्योपैथी), डॉ. ऋतुर...

रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए खंडवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Image
  रॉयल निमाड़ ईगल्स के लिए खंडवा में क्रिकेट ट्रायल्स संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम निमाड़ के युवाओं में प्रतिभा के साथ जुनून और प्रतिस्पर्धी ऊर्जा की झलक निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2026 के लिए डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय खंडवा एवं आईसेक्ट समूह की पुरुष क्रिकेट टीम ‘ रॉयल निमाड़ ईगल्स’ के गठन के अंतर्गत खंडवा के जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड, सूरजकुंड में आयोजित चयन ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ट्रायल्स में निमाड़ एवं आसपास के जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैटिंग, बॉलिंग और विकेटकीपिंग में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने फिटनेस ड्रिल्स, नेट प्रैक्टिस और मैच सिमुलेशन के माध्यम से अपनी तकनीक, अनुशासन और खेल समझ का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा तकनीकी मापदंडों और मैच परिस्थितियों के आधार पर किया गया। ट्रायल्स के दौरान युवा खिलाड़ियों में उच्च स्तर ...

पूंजीगत व्यय को बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी-अर्चना चिटनिस

Image
  बुरहानपुर मध्य प्रदेश पूंजीगत व्यय को बढ़ाने से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी-अर्चना चिटनिस निमाड़ प्रहरी 997776699 बुरहानपुर । निमाड़ प्रहरी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के साथ जनकल्याण को नई ऊंचाई देगा। मध्यप्रदेश का प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार जातियां, गरीब, युवा, नारी और किसानों की समृद्धि का मार्ग और प्रशस्त करेगा। यह बजट मध्यप्रदेश के समग्र विकास व सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का दृष्टिपत्र है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिससे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना साकार होगी। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी का आभार व्यक्त करती हूं। यह बात विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रव...