बुरहानपुर में लगातार मजबूत हो रहें शेरा भैया को अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी दिया समर्थन, किया जीत का दावा
ब्रेकिंग न्यूज। बुरहानपुर में लगातार मजबूत हो रहें .... शेरा भैया को अब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी दिया समर्थन, किया जीत का दावा निमाड़ प्रहरी 9977766399 खडवा (निमाड़ प्रहारी) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर उठा पटक जारी है और इस बीच निर्दलीय प्रत्याशियों और क्षेत्रीय दलों का दोनों प्रमुख दलों में विलय होने का सिलसिला तेज़ हो गया है। इसी तारतम्य में बुरहानपुर में लगातार अपनी छाप छोड़ते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रचंड जीत हासिल कर चुके शेरा भैया मजबूती से अपने कदम बढ़ा रहे हैं और जनसंपर्क के दौरान उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसी बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी अब शेरा भैया को अपना समर्थन देते हुए उनका साथ देने का वादा करते हुए जीत का दावा कर दिया है। अपनी ओर से जारी एक नोटिस में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने लिखा कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान हम सभी मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कादर मोइनुद्दीन और प्रदेश अध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं और इस हेतु संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने गहन मंथन के पश्च...