सांसद और विधायक महापौर ने नियोजन एवं पर्यवेक्षण समिति की ली बैठक दिए आवश्यक निर्देश
सांसद और विधायक महापौर ने नियोजन एवं पर्यवेक्षण समिति की ली बैठक दिए आवश्यक निर्देश निमाड़ प्रहरी 9977766399 बुरहानपुर। आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा कलेक्टर और जिला अधिकारियो की एक बैठक ली गई जिसमे नियोजन एव पर्यवेक्षक की बैठक में चर्चा के मुख्य बिन्दु " नगर निगम सीमा के बाहर विकास योजना के निवेश क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य/निर्माण कार्य एवं निजी भवन के अनियमित निर्माण पर नियंत्रण संबधी विचार विमर्श किया गया विकास योजना में आरक्षित ग्रीन बेल्ट, आमोद-प्रमोद की भूमियों पर भूमि उपयोग अनुसार विकास कार्य किये जाने के संबंध में। विकास योजना में दर्शित / प्रस्तावित नवीन मेजर रोड, वृत्तीय रोड एवं रिंग रोड अनुसार सड़क निर्माण के प्रस्ताव संबंधित विभाग व्दारा तैयार किये जायें।सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने ने T&CP (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग )नगर तथा ग्राम निवेश से प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया ताकि शहर के लोगो से सुझाव लिए जा सके ...