Posts

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Image
  ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक बुरहानपुर। ( निमाड प्रहरी)   शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में पीडियाट्रिक एंडोक्रेनोलॉजिस्ट डॉ अजिंक्य राजेंद्र पाटील द्वारा कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। निमाड प्रहरी 9977766399   बुरहानपुर (निमाड प्रहरी)  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ पाटील ने बताया की जंक फूड के दुष्परिणाम होते है एवं ये बालपन के दौरान होने वाले विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। साथ ही उन्होंने पौष्टिक प्राकृतिक आहार जैसे फल, सब्ज़ी, छांछ,पनीर, दूध के लाभ से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ पाटील ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में 9 घंटे नींद,5 तरह के पौष्टिक आहार, 2 घंटे मनोरंजन,1 घंटे व्यायाम एवं 0 की मात्रा में जंक फूड का सेवन कर स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने डॉ पाटील से स्वास्थ्य, मानसिक एवं शारीरिक विकास को लेकर अनेक प्रश्न पूछे एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। संस्था चेयरमैन श्री कमलेश पटेल द्वारा ब...

बुरहानपुर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या

Image
  बुरहानपुर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या निमाड प्रहरी- 9977766399   बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के कुशल निर्देशन ए एसपी अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन व सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिकारपुरा द्वारा गठित टीम में इच्छापुर हाईवे आई.टी.आई कॉलेज के पास हुए अंधेकत्ल का खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया मंगलवार को बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर जानकारी देते हुए बताया की दिंनाक 13.04.25 को आईटीआई कालेज के सामने इंदौर इच्छापुर मार्ग मेन रोड के पास झाड़ियों में मृत अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली, सूचना पर थाना शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुच कर जांच पढताल करते मृतक की पहचान राहुल उर्फ गोल्डन पिता रामचन्द्र पाण्डेय कुन्बी पाटील निवासी शाहपुर के रूप मे हुई, जो थाना शिकारपुरा पर मर्ग क्रं. 06/2025 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर अनेक गंभीर प्राणघातक चोटे एवं मृतक के श...

पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में आम्बेडकर जयंती मनाई गई

Image
  पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में आम्बेडकर जयंती मनाई गई. निमाड प्रहरी- 9977766399   खंडवा (निमाड प्रहरी-)  कार्यक्रम का आरम्भ डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि द्वारा किया गया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दीपेश आर उपाध्याय ने कहा कि हमे आम्बेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के संविधान में विश्वास करते हुए देश के विकाश में भागीदारी करना चाहिये। प्रबन्धक श्री सतीश पटेल जी ने आम्बेडकर जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी आम्बेडकर जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री मोहित कोचले, श्रीमति रानी तिरोले , अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम सावदा में 14 अप्रैल 2025 को डॉ बाबा साहेब के 134 जयंती पर नी:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Image
  ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम सावदा  में 14 अप्रैल  2025 को डॉ बाबा साहेब के 134 जयंती पर  नी:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  निमाड प्रहरी- 9977766399   सावदा   ( निमाड प्रहरी .अश्विनी गुप्ता ) ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम सावदा  में 14 अप्रैल  2025 को डॉ बाबा साहेब के 134 जयंती पर  नी:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 68  से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) और धीरज जाधव (नेत्र रोग  विभाग)  के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे एवं  श्री दिनेश सैमिरे जी (अध्यक्ष आदर्श दिव्यांग संस्था) एवम् श्रीमती वैशाली ताई पाटील जी( शिवसेना महिला आघाड़ी सावदा) के सहयोग से...

बिम्ट्स महाविद्यालय के बी.पी.टी.चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

Image
  बिम्ट्स महाविद्यालय के बी.पी.टी.चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत निमाड प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर।(निमाड प्रहरी)  मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान जबलपुर द्वारा पैरामेडिकल विभाग के बी.पी.टी.चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड टेक्निकल साइंसेस बुरहानपुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी मिर्जा राहत बेग ने बताया महाविद्यालय की परम्परा के अनुसार पैरामेडिकल विभाग के विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा परिणामों में फिर से बाजी मारी और अपने परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया। म.प्र.आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा सत्र 2019-20 की बैच का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें बी.पी.टी. चतुर्थ वर्ष में पूजा बालापुरकर नेे 79.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। निशा तिवारी ने 76.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। केशव पंचारिया ने 73.66 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान...

अर्चना चिटनिस ने ग्राम बंभाड़ा और धामनगांव से मां वाघेश्वरी मंदिर तक पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट लाईट का किया लोकार्पण

Image
  अर्चना चिटनिस ने ग्राम बंभाड़ा और धामनगांव से मां वाघेश्वरी मंदिर तक पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट लाईट का किया लोकार्पण निमाड प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर से ग्राम बंभाड़ा तक और ग्राम धामनगांव तक मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था हेतु 9 लाख रूपए की लागत से स्थापित किए गए स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण किया। श्रीमती चिटनिस द्वारा लोकार्पण करते हुए मंदिर से दोनों मुख्य मार्गांे और खेतों के बीच से जा रहे मार्ग दूधिया रोशनी से रोशन हो गए और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती चिटनिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, श्रीमती कवाित सूर्यवंशी, कैलाश पारीख, अशोक पाटिल एवं देवानंद पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विधायक निधि से मंदिर के दोनों मार्गांे पर लगभग 9 लाख रूपए की ल...

थाना लालबाग के अपराध क्रमांक 95/2025 धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएम धारा 66 (डी) आई.टी एक्ट आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
  बुरहानपुर  पुलिस  ने किया अंतर्राज्यीय फ्राड गैंग का पर्दाफाश थाना लालबाग पुलिस मे फ्राड के मामले मे किया बडा खुलासा थाना लालबाग के अपराध क्रमांक 95/2025 धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएम धारा 66 (डी) आई.टी एक्ट आरोपियों को किया गिरफ्तार  निमाड प्रहरी- 9977766399 बुरहानपुर (निमाड प्रहरी-  ) घटना का विवरण- फरियादी सूरज पिता गोपाल कालें उम्र 20 वर्ष निवासी कोरोनेशन बाजार लालबाग ने दिनांक 29/03/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सायबर शाखा में एक लेखीय शिकायत आवेदन दिया गया जिसमे आवेदक ने बताया कि अनावेदक कामिन पति महेन्द्र मावले उम्र 30 वर्ष निवासी कमल टाकीज के पास हाल इंदिरा कालोनी एवं राकेश पिता मनोहर तायडे उम्र 23 वर्ष निवासी न्यू इंदिरा कालोनी ने मिलकर आवेदक सूरज का खाता बैंक आफ महाराष्ट्र की बुरहानपुर शाखा में खुलवाकर उस पर धोके से किसी अन्य व्यक्ति का मोबाईल नम्बर डालकर आवेदक सूरज कार्ले का एटीएम और पासबुक राजस्थान के रहने वाला प्रकाश गेहलोद को दे दिया बाद प्रकाश गेहलोत के द्वारा उक्त खाते का उपयोग फर्जी ट्रांजेक्शन करके करीब 2 करोड़ रुपये का अनाधिकृ...