सीसीआई द्वारा कपास खरीदी व पंजीयन हेतु जनप्रतिनिधियों, कृषक व कृषक संगठनों कपास व अनाज के व्यापारी प्रतिनिधियों व व्यापारियों एवं मंडी सचिव की उपस्थिति में बैठक का आयोजन
नवीन मंडी प्रांगण सभागृह में सोयाबीन खरीफ 2025-भावांतर भुगतान योजना सीसीआई द्वारा कपास खरीदी व पंजीयन हेतु जनप्रतिनिधियों, कृषक व कृषक संगठनों कपास व अनाज के व्यापारी प्रतिनिधियों व व्यापारियों एवं मंडी सचिव की उपस्थिति में बैठक का आयोजन निमाड़ प्रहरी 9977766399 खंडवा निमाड़ प्रहरी श्री बजरंग बहादुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में मंडी खंडवा के नवीन मंडी प्रांगण सभागृह में सोयाबीन खरीफ 2025-भावांतर भुगतान योजना, आगामी सीजन में मंडी में सुचारू विपणन व्यवस्था/संचालन हेतु तथा सीसीआई द्वारा कपास खरीदी व पंजीयन हेतु जनप्रतिनिधियों, कृषक व कृषक संगठनों कपास व अनाज के व्यापारी प्रतिनिधियों व व्यापारियों एवं मंडी सचिव की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन मंडी सचिव श्री ओपी खेड़े द्वारा किया गया तथा पीपीटी के माध्यम से सोयाबीन खरीफ़-2025 भावांतर भुगतान योजना की संपूर्ण जानकारी दी गई। मंडी सचिव श्री खेड़े ने कृषकों व कृषक संगठनों द्वारा दिए गए सुझाव के संबंध में उपस्थित क्रेता-विक्रेता संघ के अध्यक्ष तथा अन्य व्यापारियों को अपने-अपने प्रति...