जिले के सभी मंडलों में हुआ महाजनसंपर्क, घर-घर जाकर बांटे पत्रक
जिले के सभी मंडलों में हुआ महाजनसंपर्क, घर-घर जाकर बांटे पत्रक
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क
बुरहानपुर। लोकसभा उपचुनाव के तहत भाजपा ने प्रचार के अंतिम दिन का महाजनसंपर्क अभियान चलाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया जिले के सभी दस मंडलों में महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। बुरहानपुर विधानसभा के तहत आने वाले लोकमान्य तिलक मंडल, सरदार पटेल मंडल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, बहादरपुर व शाहपुर मंडल में जनसंपर्क चलाया गया। वहीं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र धुलकोट मंडल, नेपानगर मंडल, नावरा मंडल, खकनार मंडल व दर्यापुर मंडल में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। भाजपा के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जिले के सभी क्षेत्रों तक
एवं प्रत्येक घर तक पहुँचे तथा भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आगामी 30 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा नेपानगर के वार्ड 16,17,18 में घर घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जनसंपर्क में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान जी, नेपा मण्ड़ल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष वैशाली पाटिल, नम्रता मालगुजार, मिना राजेश चौहान, छाया गुडगे, बकोरे भाभी, लता दवे, विजय यादव, सुजीत पाटिल, नरेश वारुले, रामाराव जगताप, सूरजसिह गेहलोद, प्रदीप दवे, संदीप महाजन, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, चेतन गीते, महेश पठारिया, जीतू,वारुले, मंडल मीडिया प्रभारी प्यारु पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment