भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल ने पूछे पूर्व सीएम से सवाल- कहा, कमलनाथजी बुरहानपुर आ रहे तो यह बताएं वचन पत्र में किए गए वादे कितने पूरे हुए

 और इधरकमलनाथ पर पलटवार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल ने पूछे पूर्व सीएम से सवाल-


कहाकमलनाथजी बुरहानपुर आ रहे तो यह बताएं वचन पत्र में किए गए वादे कितने पूरे हुए


दैनिक निमाड़ प्रहरी

बुरहानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बुरहानपुर आगमन से पहले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया।


जिसमें पूर्व सीएम से सवाल कर कहा गया कि आप बुरहानपुर आ रहे हैं तो जनता को इन सवालों का जवाब दें।

उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कमलनाथ जी आज बुरहानपुर आ रहे हैं। मैं प्रवक्ता की हैसियत से उनसे कुछ सवाल करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कमलनाथ जी आपकी 15 माह की सरकार में आपने जनता से कईं वादे किए थे। वचन पत्र दिया था। वचन पत्र में किए गए वादों का क्या किया। सबसे बड़ा वादा आपने और आपकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था। उन्होंने कहा था कि 10 दिन के अंदर अगर किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा, लेकिन आप बताएं कि क्या मप्र या बुरहानपुर में एक भी ऐसा किसान ऐसा है जिसका दो लाख रूपए कर्ज माफ हुआ हो। अगर कोई ऐसा है तो जिसका दो लाख रूपए तक का कर्ज माफ हुआ है तो आज आप बुरहानपुर की सभा में उसका नाम बताईए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को चार हजार रूपए तक प्रतिमह भत्ता देने की बात कही गई थी। क्या आज तक किसी को दिया गया। एक भी युवा ऐसा हो तो बता दीजिए। आपने में 15 माह में एक भी व्यक्ति को रोजगार भत्ता नहीं दिया। संबल योजना आपने बंद कर दी। भाजपा की सरकार ने सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख, दुर्घटना में चार लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान किया था, लेकिन आपने उस योजना को ही बंद कर दिया। कन्यादान विवाह योजना मप्र की भाजपा सरकार चला रही थी। आपने 51 हजार रूपए देने को कहा था। बुरहानपुर में कितनी बेटियों को 51 हजार दिए। यह भी सभा में बता दें। पीएम आवास योजना गरीबों के जीवन को उठाने का काम करती थी। उसी आवास में सीएम ने पिछले दिनों बुरहानपुर में रात बिताई। जबकि आपकी सरकार में आपने दो लाख 44 हजार आवासों को वापस कर दिया। उनका पैसा लैप्स हो गया। वह इसलिए कि मप्र में आप अपने हिस्से का पैसा उसमें नहीं मिलाना चाहते थे। 

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा