शरद अग्रवाल शरद जबलपुर का किया सम्मान

 शरद अग्रवाल शरद जबलपुर का किया सम्मान

दैनिक निमाड़ प्रहरी कमल नागपाल

Www.nimadprahari.page

खंडवा 28 अक्टूबर।जबलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल शरद के खंडवा आगमन पर साहित्य जगत से जुड़े बंधुओं ने उनका सम्मान किया।


समाजसेवी कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरभि साहित्य संस्कृति

अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश चंद्र चौरे,कवि कला संगम के संयोजक सुनील उपमन्यु,वैश्य समाज के आशुतोष अग्रवाल,स्वास्थ्य सेवा के डॉक्टर मुरली कोडवानी,पेंशन एसोसिएशन समस्या निवारण के अनार सिंह सोलंकी,तारकेश्वर चौरे,दीपक चाकरे,सुरेंद्र गीते आदि साहित्यकारों ने श्री शरद जी अग्रवाल के नगर आगमन पर उनका सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल एक प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका का संपादन करते हैं एवं साहित्य संस्था के वार्षिक उत्सव में देश भर के साहित्यकारों का सम्मान भी करते हैं।यह सेवा उनके साहित्य प्रेम का प्रतीक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल स्थानीय साहित्यकारों का स्नेह देखकर बड़े अभिभूत हो गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे  ने की। संचालन सुनील उपमन्यु ने किया तथा आभार आशुतोष अग्रवाल ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा