ज्ञानेश्वर पाटिल को विजयी बनाने के लिए हर पन्ना समिति हुई सजग, प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

 पन्ना प्रमुख समिति प्रशिक्षण वर्ग संपन्नफिर प्रचार के लिए निकले

-ज्ञानेश्वर पाटिल को विजयी बनाने के लिए हर पन्ना समिति हुई सजगप्रशिक्षण वर्ग आयोजित


दैनिक निमाड़ पहरी

बुरहानपुर। जिस तरह युद्ध के मैदान में एक एक सैनिक का एहम योगदान होता है उसी तरह चुनावी


जंग पन्ना प्रमुख और समिति का योगदान होता है। इसलिए प्रत्येक सदस्य पूरी जागरूकता से इस चुनाव में उतर जाए और जीत के लिए संकल्पित रहे।

यह बात मंगलवार को पन्ना प्रमुख समिति प्रशिक्षण वर्ग में जिला चुनाव प्रभारी आलोक शर्मा  ने लोकमान्य तिलक मंडल में कही। इस दौरान उन्होंने कहा


कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहता है यह बात किसी से छिपी नहीं है। यह सक्रियता हमें फील्ड में दिखाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा यह लोकसभा चुनाव हमारे सिर पर अचानक आया है। ऐसी परिस्थिति में हमें पूरी तरह दमखम के साथ भाजपा को विजयी बनाने के लिए निकल पड़ना है। भाजपा की जीत ही नंदु भैया को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को विजयश्री का वर्णन करते हुए लोकमान्य तिलक मण्डल के प्रतापपुरा वार्ड के बूथ क्र 8485 की पन्ना प्रमुख समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर गली मोहल्ले में घर घर दस्तक देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए विजय तिलक लगाकर रवाना किया।

जीत का मंत्र दियाखुद भी प्रचार के लिए निकले

पन्ना प्रमुख और समिति सदस्यों की बैठक में भाजपा नेताओं से कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और फिर खुद भी उनके साथ बाजारों में जाकर अपील की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवेभोपाल के निवृत्तमान महापौर आलोक शर्मापूर्व महापौर अतुल पटेल, पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, मंडल अध्यक्ष अमित वारुड़े सहित अन्य नेता कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा