भगवान श्री गणेश के दर्शन के बाद पाटिल ने किया जनसंपर्क, समय से एक घण्टे पहले बन्द किया प्रचार
भगवान श्री गणेश के दर्शन के बाद पाटिल ने किया जनसंपर्क, समय से एक घण्टे पहले बन्द किया प्रचार
भगवान श्री गणेश के दर्शन के बाद पाटिल ने किया जनसंपर्क, समय से एक घण्टे पहले बन्द किया प्रचार
- अंतिम दिन शहर की बीच किया सघन जनसम्पर्क
बुरहानपुर। खण्डवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रचार के अंतिम दिन महाजनसम्पर्क किया। बुधवार दोपहर 2 बजे गणपति नाका स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पहुंचे। चरणों में शीश नवाया। आशीर्वाद लेकर मन्दिर से निकले और महाजनसम्पर्क के लिए खुली जीप में पाटिल खड़े हुए। साथ में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर माधुरी पटेल, अतुल पटेल, अनिल भोसले, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे थे। महाजनसम्पर्क राजपुरा गेट लगभग पर 5 किमी की दूरी तय करने के बाद शाम 4 बजे समाप्त हुआ। प्रचार का समय बुधवार शाम 5 बजे तक था।
गणपति मन्दिर से निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं महाजनसम्पर्क का कारवां आलमगंज से होते हुए सिंधीपुरा गेट, सिंधीपुरा, बुधवारा, मंडी चौराहा,कोतवाली थाना, फव्वारा चौक, अग्रसेन चौराहा, पांडुमल चौराहा, राजपुरा होते हुए राजपुरा गेट तक पहुंचे। यहां रोड शो का समापन हुआ। पूरे रोड शो के दौरान जनता ने फूलों की वर्षा कर स्वागत, सम्मान किया।
ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा जनता भाजपा के साथ है। पार्टी को पूरा समर्थन मिल रहा है। एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाएगी। भाजपा प्रचण्ड बहुमत से जीतेगी। पिछले 15 दिन से पूरे लोकसभा के कार्यकर्ता,पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने दिन-रात पार्टी के लिए काम किया है। घर-घर पहुंचे। भाजपा की उपलब्धियां बताई। जनता का विश्वास भाजपा पर है। 2 नवम्बर को परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।
Comments
Post a Comment