अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी सभा आष्टा का अन्नकूट महोत्सव गोकुलधाम में हुआ संपन्न

 अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी सभा आष्टा का अन्नकूट महोत्सव गोकुलधाम में हुआ संपन्न

दैनिक निमाड़ प्रहरी ब्यूरो चीफ विनोद  धारवा

Email nimadprahari2012@gmail.com 

आष्टा:- धनतेरस दीपावली एवं भाई दूज से देवउठनी ग्यारस के बीच में अखिल भारतीय धाकड़ महेश्वरी सभा स्थानीय समिति


आष्टा जिला सीहोर द्वारा अन्नकूट महोत्सव आयोजन गोकुलधाम में रखा गया। अन्नकूट में श्री कृष्ण जी को 56 भोग लगाकर महाआरती कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अन्नकूट महोत्सव को समाज के वरिष्ठ जन युवा छोटे बड़े सब मिलकर अन्नकूट महोत्सव को बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं। अन्नकूट उत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मूंदड़ा स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती नम्रता मूंदड़ा एवं दिनेश जी समर्थ मुंदड़ा आदि अन्य सहित सभी आदरणीय

वरिष्ठ जनों की उपस्थिति सराहनीय रही व ललित नागोरी एवं संतोष झंवर द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। वही श्री राधा कृष्ण की जोड़ी एवं उनके नृत्य ने सबके मन को मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद झंवर द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

चि,चेतन, झवर आष्टा संग शिवानी,पीपल रावा सगाई

श्रीकृष्णलाल वेडूलाल मनिहार माहेश्वरी का निधन