Posts

Showing posts from February, 2022

मां नर्मदा के जल से होंगा शिवजी का जलाभिषेक

Image
  मां नर्मदा के जल से होंगा शिवजी का जलाभिषेक - ओमकारेश्वर से बुरहानपुर पहुंची शिवधाम कावड़ यात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत बुरहानपुर । देवों के देव महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओमकारेश्वर से माँ नर्मदा का जल लेकर बुरहानपुर पहुंचे शिवधाम कावड़ यात्रा का बुरहानपुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बहादरपुर के शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा विगत 32 वर्षों से सतत निकाली जा रही है। उक्त यात्रा 25 फ़रवरी को तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर से मां नर्मदा का जल कावड़ में लेकर प्रारंभ हुई। जो 28 फ़रवरी को दोपहर बुरहानपुर के प्राचीन गणपति मंदिर पहुंची। यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तो का गर्मजोशी से स्वागत किया। कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति के उमेश शाह ने बताया कि शिवभक्त कावड़ यात्रा में 140 किमी दूर से पैदल चलकर ग्राम बहादरपुर पहुंचे। महाशिवरात्रि के दिन बहादरपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रात: तड़के भगवान शिव का ज...

महाशिवरात्रि पर्व होगा भव्य आयोजन- नगर में निकलेगी भव्य भोले की बारात

Image
  महाशिवरात्रि पर्व होगा भव्य आयोजन- नगर में निकलेगी भव्य भोले की बारात - भोले की बारात इस बार भव्य और दिव्य रहेंगी - आगरा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देने ब्रह्मपुर आएंगे दैनिक निमाड़ पहरी बुरहानपुर। इस बार महाशिवरात्रि पर नगर में भव्य आयोजन होने जा रहा है। महाशिवरात्रि पर दोपहर 2 बजे नगर में भोले की बारात निकलेगी। यह बारात गणपति नाका स्थिति गणपति मंदिर से निकलेगी। जिसमें आगरा के कलाकार यहां आएंगे। साथ ही ड्रोन कैमरा भी लगाया जाएगा। नंदी पर सवार भोलेनाथ महाकाल जी गाजे के बाजे के साथ शहर में निकलेंगे। बड़ा गणपति मंदिर गणपति नाका से यात्रा प्रारंभ होकर नागेश्वर मंदिर महाजनापेठ पर समाप्त होगी। आयोजन समिति के अमित वारुड़े ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया गया है। नगर में बाबा भोले की भव्य बारात निकलेगी। भोले की बारात इस बार भव्य और दिव्य रहेंगी। इस दौरान आगरा के कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुति देने ब्रह्मपुर आएंगे।

राहगीरों के गले होंगे आरओ जल से तर आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन

Image
  राहगीरों के गले होंगे आरओ जल से तर दैनिक निमाड़ प्रहरी आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ ने जनहित में लिया निर्णय। खंडवा। मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ के द्वारा निरंतर जनहित में निस्वार्थ कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन एसएन कॉलेज के सामने स्थित शहीद सीताराम हाकर्स झोन में होगा। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी में बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में अब राहगीरों को मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ अध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व में निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से आरओ जल उपलब्ध करवाएगा। इस जनहित कार्य में सभी पत्रकार साथी नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। संघ के समस्त पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों ने नागरिकों से सुविधा का लाभ लेने की अपील की है ।

मां नवचंडी देवी धाम मेला का विधिवत शुभारंभ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महंत बाबा गंगाराम जी के सानिध्य में

Image
  मां नवचंडी देवी धाम मेला का विधिवत शुभारंभ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महंत बाबा गंगाराम जी के सानिध्य में रात्रि में होगा प्रदेश स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन। दैनिक निमाड़ प्रहरी खंडवा। मां नवचंडी देवी धाम मेला का विधिवत शुभारंभ आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महंत बाबा गंगाराम जी के सानिध्य में अतिथियों द्वारा शाम 6 बजे से होगा। इस मेला के दौरान प्रतिदिन विभिन्न आयोजन होंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को हंसाने गुदगुदा ने के लिए आज एक प्रदेश स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन रात्रि 8 बजे से होगा। इस दौरान प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य एवं वीर रस के कविगण शैलेंद्र सारंग खरगोन (ओज,छंद), महेश अनघड कसरावद(हास्य), दगड़ू सिंह बाड़ी भीकनगांव (निमाड़ी हास्य), मनोज पटेल टेमीकला (हास्य), सुनील चौरे उपमन्यु (हास्य), दीपक चाकरें (समसामयिक), संतोष चौरे चुभन (वीर रस), कवयित्री रंजना जोशी, सलोनी सेन (प्रेम, श्रंगार), मंगला चौरे (गीत), निर्मल मंगवानी (समसामयिक), गोविंद गीते (गजल), गोविंद शर्मा (निमाड़ी) आदि अपनी कविताओं एवं रचनाओं के माध्यम से शमा बांधेंगे। इस होने वाले कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिन...

निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसायटी के द्वारा --दीनदयालपुरम क्षेत्र में स्थित गोद ली गई आंगनवाड़ी

Image
  संस्था निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसायटी  के द्वारा --दीनदयालपुरम क्षेत्र में  स्थित गोद ली गई आंगनवाड़ी दैनिक निमाड़ प्रहरी www.nimadprahari. निमाड़🌎प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों के लिए संपर्क करें 9977766399 nimadprahari2012@gmail.com खंडवा संस्था निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसायटी  के द्वारा  27 फ़रवरी टीकाकरण दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा दीनदयालपुरम क्षेत्र में  स्थित गोद ली गई आंगनवाड़ी क्रमांक 168 में साफ़ सफ़ाई व रंगरोगन कार्य volunteers के सहयोग से किया गया, साथ ही संस्था द्वारा हर सप्ताह गोद ली गई आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए गतिविधियाँ व खिलोने, posters, स्टेशनरी सामग्री आदि भी दी जाएगी। संस्था द्वारा शहरी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ीयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने हेतु समय समय पर गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जमुना जाटव (मिश्रा) व सहायिका (मंजु मंडलोई) उपस्थित रही। साफ़ सफ़ाई ओर रंग रोगन कार्य में संस्था से निकिता नागोरी, निवेदिता तिवारी, आयुष नागोरी, गरिमा खांडे volunteers -  सोनम, ममता राव, साक...

भगवान शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकली शिव पालकी। ओम नमः शिवाय के महा मंत्र से गुंजायमान हुआ क्षेत्र।

Image
  भगवान शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकली शिव पालकी।  ओम नमः शिवाय के महा मंत्र से गुंजायमान हुआ क्षेत्र। दैनिक निमाड़ प्रहरी खंडवा। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि पर्व की तिथि निकट आ रही है शहर भर में धार्मिक माहोल बनता जा रहा है। पर्व को लेकर गली मोहल्लों में स्थित शिवालयों में धार्मिक उल्हास दिखाई पड़ रहा है। वही क्षेत्रों को केसरिया झंडों से सजाया जाकर रहा है। रामेश्वरपुरम रमा कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रबल दीक्षित के मंत्रोंच्चारण के मध्य की गई। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर शैलेश मसानी, हरू आसवानी, विनोद गुप्ता, राहुल पालीवाल, रजनीकांत सोनी, विनोद मोटवानी, विजयजी, पाराशर जी, दिनेश जी, जोगे जी एवं अनेक क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भगवान भोलेनाथ स्वरुप शिवलिंग की एक पालकी यात्रा ओम नमः शिवाय के गगन भेदी महामंत्र के उच्चारण के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ, आरती पश्चात प्रसादी प्राप्त की ...

हिन्दू धर्म और शंख?

  घर मे शंख हो तो ध्यान रखें इन ८ बातोंका          हिन्दू धर्म और शंख? दैनिक निमाड़ प्रहरी               हिंदू धर्म में शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना गया है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती byहै। घर में रखे शंख के विषय में ये 8 बातें ध्यान रखने पर उससे प्राप्त होने वाली शुभता में वृद्धि होती है। जानते हैं शंख के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-  1 - शंख को पानी में नहीं रखना चाहिए। 2- शंख को धरती पर भी नहीं रखना चाहिए। शंख हमेशा एक साफ कपड़ा बिछाकर  रखना चाहिए।  3- शंख के अंदर जल भरकर नहीं रखना चाहिए। पूजन के समय शंख में जल भरकर रखा जा सकता है। आरती के बाद इस जल का छिड़काव करने से शारीरिक व मानसिक विकारों से मुक्ति मिलता है। साथ ही, जीवन में सौभाग्य का उदय होने लगता है। 4- शंख को पूजा के स्थान पर रखते समय खुला हुआ भाग ऊपर की ओर होना चाहिए। 5-  शंख को भगवान विष्णु, लक्ष्मी या बालगोपाल की मूर्ति के दाहिनी ओर रखा जाना चाहिए। 6-  शंख को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए शंख को पूूजन स्थान में उसी आदर के सा...

देशभर के साहित्यकारों की उपस्थिति में गूगल मीट पर लगी "ककस की अदालत।

Image
देशभर के साहित्यकारों की उपस्थिति में गूगल मीट पर लगी "ककस की अदालत। प्रथम बार अनोखे आयोजन के दौरान अदालत में विश्व सभ्रांत समाज के संस्थापक, विश्वरत्न, एडव्होकेट पण्डित शीतला प्रसाद त्रिपाठी जी उपस्थित हुए। खंडवा। प्रथम बार गूगल मीट पर देशभर के साहित्यकारों की उपस्थिति में ककस की अदालत का एक अनोखा आयोजन किया गया। जिसमें कटघरे में खड़े विश्वरत्न सभ्रांत समाज के संस्थापक, वरिष्ठ अधिवक्ता पण्डित शीतला प्रसाद त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए कवि कला संगम (ककस)संस्थापक सुनील चौरे उपमन्यु द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर बड़ी गम्भीरता से दिए। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि गूगल मीट पर 60 मिनिट तक चले इस अनोखे आयोजन की शुरुआत जयश्री तिवारी के वाचक स्वर में प्रार्थना से हुई। पण्डित शीतला प्रसाद त्रिपाठी से जब पूछा गया कि आप सभ्रांत समाज द्वारा "अच्छी सोच-अच्छे लोग" पैदा कर रहे हो, जिससे बुरे लोग आपसे नाराजगी व्यक्त कर रहे है, इस पर क्या कहेंगे ? अपना बचाव करते हुए पण्डित जी ने कहा कि बुरे लोगों को भी मै अपने प्रयास से अच्छी सोच दूंगा। गूगल मीट पर जुड़े ...

संत गाडगे महाराज ने समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया

Image
  संत गाडगे महाराज ने समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया दैनिक निमाड़ प्रहरी - राजघाट पर आयोजित  संत श्री गाडगे महाराज जयंती कार्यक्रम में  सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा बुरहानपुर ।  मानवता के सच्चे हितैषी ,  सामाजिक समरसता के द्योतक यदि किसी को माना जाए तो वे थे संत गाडगे।   आधुनिक भारत के महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए   उनमें से एक राष्ट्रीय संत गाडगे बाबा है। आज गाडगे बाबा की 146वीं जयंती है। वे कहते थे कहते थे कि शिक्षा बड़ी चीज है। संत गाडगे महाराज ने अंधविश्वास से बर्बाद हुए समाज को सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया।   उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उन्होंने सभी को पढाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उक्त उदगार सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने माँ ताप्ती नदी के राजघाट पर भारतीय जनता पार्टी एवं रजक धोबी समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि श्री गाडगे महाराज की 146 वी जन्म जयंती अवसर पर समाजजनों को संबोधित करते हुए कही । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि  इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्...