मां नर्मदा के जल से होंगा शिवजी का जलाभिषेक

 मां नर्मदा के जल से होंगा शिवजी का जलाभिषेक

- ओमकारेश्वर से बुरहानपुर पहुंची शिवधाम कावड़ यात्रा का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

बुरहानपुर। देवों के देव महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओमकारेश्वर से माँ नर्मदा का जल लेकर बुरहानपुर पहुंचे


शिवधाम कावड़ यात्रा का बुरहानपुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बहादरपुर के शिव भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा विगत 32 वर्षों से सतत निकाली जा रही है। उक्त यात्रा 25 फ़रवरी को तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर से मां नर्मदा का जल कावड़ में लेकर प्रारंभ हुई। जो 28 फ़रवरी को दोपहर बुरहानपुर के प्राचीन गणपति मंदिर पहुंची। यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कावड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तो का गर्मजोशी से


स्वागत किया। कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति के उमेश शाह ने बताया कि शिवभक्त कावड़ यात्रा में 140 किमी दूर से पैदल चलकर ग्राम बहादरपुर पहुंचे। महाशिवरात्रि के दिन बहादरपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रात: तड़के भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

पार्थ गुप्ता संग पूजा, गुप्ता की,सगाई बहुत बहुत बधाई

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची