निमाड़ की नैया नंदु भैया की प्रथम पुण्यतिथि- संगठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले दिवंगत सांसद नंदु भैया के पैतृक गांव में उमड़ा समर्थकों का सैलाब
निमाड़ की नैया नंदु भैया की प्रथम पुण्यतिथि-
संगठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले दिवंगत सांसद नंदु भैया के पैतृक गांव में उमड़ा समर्थकों का सैलाब
- श्रद्धांजलि के रूप में शाहपुर में निकली स्मृति यात्रा,वाहन रैली से समाधि पर पहुंचकर किया नमन
- जिले के सभी मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नन्दू भैया को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले निमाड़ की नैया नंदु भैया के नाम से पहचाने जाने वाले दिवंगत सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक शहर शाहपुर में मंगलवार को उनकी याद में स्मृति यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में उनके समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिलेभर से भाजपा नेता, कार्यकर्ता यहां पहुंचे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि स्मृति यात्रा एक वाहन पर नंदु भैया का चित्र रखकर निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कहा- नंदु भैया ने हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखा। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर यहां सभी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। शाहपुर स्थित उनके पैतृक निवास से स्मृति यात्रा निकाली गई जो पूरे शाहपुर में घूमकर वापस वहीं आकर समाप्त हुई। इस दौरान हर्षवर्धन सिंह चौहान, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे,
मप्र विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता,निवृत्तमान महापौर अनिल भोंसले, राजाराम पाटीदार, प्रवीण शहाणे सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे। यात्रा समाप्ति के बाद सभी लोग अपने अपने वाहनों से समाधि स्थल गए। यहाँ अपने मार्गदर्शक नन्दू भैया के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर फल, साबूदाना की खिचड़ी का वितरण किया गया।
राजस्थान भवन में लगा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर
हर्षवर्धन सिंह चौहान द्वारा नंदु भैया की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान भवन में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी अपना चेकअप कराया। इससे पहले राजस्थान से आए देश के सुप्रसिद्ध डॉक्टर डॉ. गोवर्धनलाल पाराशर,हेमंत पाराशर व गौरव पाराशर आदि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शिविर प्रारंभ किया गया। इस दौरान नंदु भैया की पत्नी दुर्गेश्वरी देवी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा-आपके द्वारा किए गए कामों को आने वाले समय तक याद रखा जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर प्रतिदिन दो सत्रों में चलेंगा। प्रथम सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान 90 रजिस्ट्रेशन हुए। वहीं दोपहर में 3 से 6 बजे तक भी शिविर लगा। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, निवृत्तमान महापौर अनिल भोंसले, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, अरुण पाटिल, संजय जाधव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, मोहिनी शहाणे, पूजा नागडा, आदि मौजूद थे। भाजपा नेत्री मोहिनी शहाणे ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर दुर्गेश्वरी देवी का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य शिविर में लिया लाभ
नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में ओस्टियोपैथी के माईग्रेन, स्लिप डिस्क, गर्दन में दर्द, साईटिका, सर्वाइकल दर्द, घुटने का दर्द, हाथों का कांपना, कलाई का दर्द, पीठ में ऐटन, हाथ और पैर का सूत्र होना, कंधे का दर्द, पीठ में दर्द एवं शरीर में दर्द जैसी बीमारियों के लिए डॉ. पाराशर और उनकी द्वारा सफल उपचार किया गया।
जिले के सभी मंडलों पर श्रद्धांजलि दी
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि नन्दू भैया ने अपने खून पसीने से संगठन को सींचा है। प्रत्येक कार्यकर्ता उनका ऋणी है। आज उनके प्रथम पूण्यतिथि पर जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नन्दू भैया को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके अद्वितीय जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताये रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment