धाकड़ महेश्वरी महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन
धाकड़ महेश्वरी महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन
दैनिक निमाड़ प्रहरी संपादक अश्विनी कुमार 99777-66399
nimadprahari2012@gmail.com
खंडवा धाकड़ महेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया गया ।
जिसमें भगवान कृष्ण की रासलीलाओं के साथ समाज की महिलाओं ने होली का उत्सव के
अंतर्गत फाग उत्सव का आनंद लिया महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती योगिता महेश्वरी ने
बताया कि फाग उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों से होली खेली जाती है और प्राकृतिक रंगों से निर्मित गुलाल का प्रयोग किया जाता है इस फाग उत्सव कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं बसंत के आगमन के इस उत्सव को यादगार बनाया ।
फाग उत्सव में श्री कृष्ण की भूमिका रीना आनंद गुप्ता ने निभाई एवं राधा की भूमिका रेखा चंद्रशेखर महेश्वरी ने निभाई इस अवसर पर फाग उत्सव के गीतों का कार्यक्रम ब्रज महिला मंडल के द्वारा रखा गया इस कार्यक्रम में श्री महेश्वरी मित्र मंडल का विशेष सहयोग रहा
धाकड़ माहेश्वरी महिला मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया है
आपके पास जो भी खबर हो हमें व्हाट्सएप करें उन्हों प्रमुखता से प्रकाशित प्रसारित करेंगे
Comments
Post a Comment