कमलनाथ ने 15 महीने गरीबों के हक मारने का काम किया - जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा

 कमलनाथ ने 15 महीने गरीबों के हक मारने का काम किया

- जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी का ध्येय विकास और जनकल्याण है। कांग्रेस केवल गरीब-गरीब करती रही लेकिन गरीबों को नि:शुल्क राशन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। कमलनाथ ने


सिर्फ 15 महीने गरीबों के हक मारने का काम किया। कमलनाथ ने संबल योजना बंद करके हमारी गर्भवती बहनों से लड्डू और पोषण आहार के 16 हजार छीन लिए। कमलनाथ जवाब दें कि आखिर हमारी गरीब बहनों ने उनका क्या बिगाड़ा था? कांग्रेस सिर्फ योजनाओं से गरीबों के नाम काटने का काम करती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जोडने का काम करती है। कमलनाथ सरकार ने जिन गरीब परिवारों के नाम मुफ्त राशन की सूची और संबल योजना से काट दिए थे उन्हें फिर से जोडे जायेगे। हर गरीब को मुफ्त राशन मिलेगा। ये बात लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए कही।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि सांसद श्री पाटिल अपने एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे। महापौर एवं पार्षदों के लिए वार्डों में पहुंचकर वोट मांगे। सर्वप्रथम राजीव वार्ड के भाजपा उम्मीदवार श्री धनराज महाजन के लिए शिव कालोनी एवं सिंधी बस्ती में जनसंपर्क किया। इसी के साथ सांसद श्री पाटिल ने वार्ड 1 महाजनापेठ के भाजपा प्रत्याशी श्री भारत इंगले (राजा) के पक्ष में जनता जनार्दन से वोट डालने की अपील की। वार्ड 2 नेहरु नगर के प्रत्याशी साकिर हुसैन के पक्ष में वार्ड में जनसंपर्क कर भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों को एवम् महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल के पक्ष में मतदान कर निगम में भाजपा की नगर सरकार बनाने की अपील की। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने शिव कॉलोनी, राजीव वार्ड, महाजनापेठ, नेहरु नगर, न्यामतपुरा, शाह बाज़ार, शिकारपुरा, रुईकरवार्ड, मिल एरिया और गुलाबगंज वार्ड में संघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*पूर्व मंत्री चिटनिस ने झोंकी ताकत*

निकाय चुनाव में भाजपा की नगर सरकार बनाने के लिए पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती चिटनिस ने कहा भाजपा सरकार में विकास ही विकास हो रहा है। हर वार्ड में सड़क, पानी, स्वच्छता, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन, नि:शुल्क राशन, बच्चों को मूंग आदि सैकड़ों योजनाओं का लाभ हमारे हितग्राहियों को मिल रहा हे। श्रीमती चिटनिस ने महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल एवं वार्ड 32 शनवारा से भाजपा पार्षद प्रत्याशी चेतन शाह के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके पक्ष में देवतुल्य मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने का आग्रह किया।

इसी प्रकार वार्ड 19 इतवारा में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर श्रीमती चिटनिस ने नगर निगम चुनाव के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल एवं पार्षद प्रत्याशी रितेश आत्माराम सरोदे को भारी मतों से विजयश्री हेतु संकल्प लिया गया।


निलेश जूनागढ़े

(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा