पीकू वार्ड को प्रथम तल पर एवं शिशु वार्ड को द्वितीय तल पर किया शिफ्ट
पीकू वार्ड को प्रथम तल पर एवं शिशु वार्ड को द्वितीय तल पर किया शिफ्ट
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9977766399
जिला चिकित्सालय खंडवा के पीकू वार्ड को ब्लॉक बी के प्रथम तल पर शिफ्ट करने हेतु एवं पुराने शिशु वार्ड को ब्लॉक के
द्वितीय तल पर शिफ्ट करने हेतु मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अनंत पवार, सिविल सर्जन एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ओ.पी. जुगतावत, शिशु विभाग एच.ओ.डी. डॉ. प्रमिला वर्मा, डॉ. भूषण बांडे शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फीता खोलकर शुभारंभ किया गया।
विभाग की एच.ओ.डी. डॉ प्रमिला वर्मा द्वारा बताया गया कि अभी वार्ड में मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य सभी व्यवस्था जिसमें दवाइयां, उपकरण एवं हर पलंग पर ऑक्सीजन के पॉइंट लगे हुए और पूरा फ्लोर ऑक्सीजन कृत हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर एवं मॉनिटर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अब हम मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवाएं दे सकेंगे। इस अवसर पर पीकू वार्ड की इंचार्ज जागृति वर्मा एवं शिशु वार्ड की इंचार्ज शुषा नायक सहित स्टॉफ उपस्थित था।


Comments
Post a Comment