धर्म - मजहब के नाम पर वोट ना दें भावनाओं में ना बहे क्योंकि यह नेताओं के लिए व्यापार है -
धर्म - मजहब के नाम पर वोट ना दें भावनाओं में ना बहे क्योंकि यह नेताओं के लिए व्यापार है -
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9977766399
चुनाव में अपने मत का प्रयोग सही जगह करें वही प्रत्याशी चुने जो आप के क्षेत्र का सहज व्यक्ति हो जो आपके काम आए चुनावों में नेता आते हैं ,
बड़े बड़े वादे करते हैं , अपने आप को आपका बेटा आपका भाई बता कर आपका वोट प्राप्त करते हैं और आप 5 साल के लिए ठग लिए जाते हो क्योंकि जीतने के बाद हर एक नेता पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद बनता है और बनने के बाद आपको भूल जाता है आपके टैक्स से ही इन नेताओं को सुख सुविधा तनख्वाह पेंशन का लाभ मिलते हैं आपके टैक्स से जो पैसा विकास के लिए मिलता है, उसमें भी कमीशन का पैसा इन नेताओं को जाता है, कुछ सालों में ही यह नेता लखपति और करोड़ पति बन जाते चुनाव के समय धर्म, जाति विचारधारा पर प्रहार करते हुए आपकी भावनाओं को भड़काते हुए कहते हैं , कि चुनाव से पहले यह ऑडियो सुन लो, वह वीडियो देख लो, उसकी कट्टरपंथी सोच विचारधारा को हम वोट नहीं करेंगे। लेकिन समय बदल जाने के वाद यही नेता जब सदन में खड़ा होता है, तब उनकी मंशा अनुसार लाभ मिलने पर विपक्षी विचारधारा के नेताओं के पास पहुंच जाएगा।
महत्वाकांक्षाओं को पूरा करते हुए नेता यह नहीं सोचता जिस नेता की हम बुराई करके आए थे। आज उसी के बैनर तले खड़े होकर उसी के जयकारे लगा रहे हैं। क्योंकि वह तो व्यापारी है, लेकिन इसके विपरीत मतदाता को भी यह सोचना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता को अपना सेवक चुनने का अधिकार है। अब समय आ गया है कि मतदाता जागरूक हो और हो भी क्यों ना संविधान को समझने वाला पढ़ा लिखा और समझदार मतदाता है, उसको भी मालूम है कि यह नेता हमारे वोट से चुनकर जाएगा और 5 साल तक मजे करेगा। इसीलिए इनके वादों को लिखा (नोट) कर ले और याद रखें, क्योंकि पार्षद बनने के बाद भी यह
पार्षद आपके टैक्स से ही आपके क्षेत्र का विकास कराएगा । नाली, सड़क, नल से जल यह सब कुछ आपके ही पैसे से होता है जबकि इस में भी पार्षद और अधिकारी पैसा कमाते हैं। याद रखें नेता ऐसा चुने जिससे आप अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के साथ अपने क्षेत्र का विकास करा सकें। जनहित में जारी



Comments
Post a Comment