समग्र विकास औऱ समृद्ध शहर ही भाजपा की प्राथमिकता -हर्षवर्धन
समग्र विकास औऱ समृद्ध शहर ही भाजपा की प्राथमिकता -हर्षवर्धन
- महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल के समर्थन में किया जनसंपर्क
.निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क
बुरहानपुर। समग्र विकास औऱ समृद्ध शहर ही भाजपा की प्राथमिकता है।
हम प्रतिबद्ध है और बुरहानपुर को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के प्रयास में हम लगातार आगे बढ़ रहे है और विकास का यह क्रम आपके आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा। यह बात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने महापौर प्रत्याशी माधुरी अतुल पटेल के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर आज बहुत तीव्र गति से विकास की राह पर दौड़ रहा है शहर में आंतरिक एवँ बाह्य दोनों ओर से विकास हो रहा है। शहर की जनता भली-भाँति इस बात को जानती है और जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में है।
भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बुधवार को महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल का जनसंपर्क अभियान प्रात: महर्षि दयानंद, राजपुरा, डाकवाड़ी, न्यामतपुरा में हुआ।अभियान के द्वितीय सत्र में सायं 4 बजे-बुधवारा, सिंधीपुरा, इतवारा, मालवीय वार्ड में पहुंचा।
भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा नगरीय निकाय
चुनाव विकास और जनकल्याण के लिए होता है। भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है। भाजपा ने शहर का विकास किया है। नगरीय निकाय के यह चुनाव विकास के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के साथ नगर सरकार भाजपा की होगी तो आपके यहां भरपूर विकास होगा।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, श्री अनिल भोसले, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, श्री गजेंद्र पाटील, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार सहित क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी मौजद रहे।
---------------------------------------
महिला मोर्चा ने कमल महेंदी, वृक्ष पूजन एवं पौधारोपण आयोजित किया
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा वार्डों में कमल महेंदी, वृक्ष पूजन एवं पौधारोपण कर भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजय हो ऐसी कामना की। समस्त महिला मोर्चा उपस्थित रहे और उत्साह से इस कार्यक्रम को संपन्न किया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
श्रीमती किरण रायकवार ने बताया कि बुधवार को शहर के सरदार पटेल, लोकमान्य तिलक, और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में कमल महेंदी, वृक्ष पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महिला मोर्चा ने जनसंपर्क कर भाजपा को समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्रीमती करुणा भट्ट, विधानसभा प्रभारी सुधा चौकसे, महिला मोर्चा प्रभारी उमा कपूर, जिला महामंत्री प्रगति सिरपुरकर, मंडल अध्यक्ष संध्या कदवाने, नीमा पीलिया, साधना पवार, अर्चना पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे।
निलेश जूनागढे
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)




Comments
Post a Comment