सुरक्षा के लिए लगाए गए बन्दर
सुरक्षा के लिए लगाए गए बन्दर
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा उत्तर प्रदेश( निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क) बंदरो से “महामहिम” की सुरक्षा के लिए “मुख्यमंत्री योगी” ने ट्रेंड लंगूर तैनात किए।
मथुरा में सोमवार के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दौरे पर थे। इस दौरान मथुरा में बंदरों का इतना खौफ है कि, प्रशासन को सुरक्षा के लिए सेना नहीं लंगूर का सहारा लेना पड़ा। आदमखोर बंदर कही महामहिम और मेहमानों का कोई सामान (जैसे चश्मा या खाने की कोई चीज) चुरा न ले जाएं। इसके लिए प्रशासन ने 6 ट्रेंड लंगूरो को “राष्ट्रपति” की सुरक्षा में लगाया।
राष्ट्रपति कोविंद” सोमवार को वृंदावन में महिला आश्रय सदन के अलावा बांके बिहारी मंदिर भी गए। मथुरा के इन मंदिर के आसपास बंदरों का काफी आतंक है। यहां बड़ी संख्या में मौजूद बंदर लोगों से मोबाईल, पर्स, चश्मा और खाने पिने के अन्य सामान छीन कर ले जाते हैं। इसलिए बंदर “राष्ट्रपति” के दौरे के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न कर दें, इसके लिए मंदिर के आसपास ट्रेंड लंगूर की टुकड़ी तैनात की गयी।
बांके बिहारी मंदिर, वीआईपी रोड पर लंगूर की तैनाती की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग ने भ्रतिया गांव के रहने वाले रामनिवास से 6 लंगूर मंगाए। ट्रेनर राम निवास के साथ लाए गए ये लंगूर पूरी तरह से ट्रेंड हैं। इन लंगूरों को देखकर सड़कों पर उतर कर समान ले जाने वाले बंदर दूर ही छतों पर रहे।


Comments
Post a Comment