मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त माह में होगा आयोजित।

 सुभद्रा कुमारी चौहान अस्मिता 2022 अवार्ड से सम्मानित होगी महिलाएं।

 

मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त माह में होगा आयोजित।

निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क

खंडवा। मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त माह में आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही महिलाओं को सुभद्रा कुमारी चौहान अस्मिता 2022 अवार्ड से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भैटकर सम्मानित किया


जाएगा। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे एवं अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में इस सम्मान समारोह में उन महिलाओं का सम्मान करने जा रहे हैं ​जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, राजनीति, स्वास्थ्य, पुलिस, संगीत, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल, पुलिस, प्रशासन, कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सोशल मीडिया पर उल्लेखनीय कार्य कर ​मिसाल कायम की है। हमारे विद्वान निर्णायकों ने ऐसी महिलाओं का नाम प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए प्रस्तुत किया है। श्याम शुक्ला ने बताया कि सुभद्रा कुमारी चौहान हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। झाँसी की रानी (कविता) उनकी प्रसिद्ध कविता है। वे राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं। स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएँ सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया। सुभद्रा कुमारी चौहान का 1919 में खंडवा के ठाकुर लक्ष्मण सिंह चौहान के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद वे जबलपुर चली गई थीं। समारोह लगभग अगस्त माह में आयोजित होना तय है। आशा है इस समारोह में भागीदारी कर आप सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी समाज की शपथ विधि इछावर नगर में सम्पन्न

अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025 - 27 खड़े उम्मीदवारों की। सूची

केले के रेशे से बनी शादी की पत्रिका और पावरलूम कपड़े का लिफाफा