शाहपुर के वार्ड क्र. 06 कोदरी में नगर परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लगाया शिविर
शासन की योजनाओ से हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु शाहपुर के वार्ड क्र. 06 कोदरी में नगर परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत लगाया शिविर
निमाड़ प्रहरी न्यूज़ नेटवर्क
मान. मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर द्वारा दिनांक 27-09-2022 को नगर के वार्ड क्रमांक 06 अंतर्गत कोदरी
क्षेत्र में प्रातः 10.00 से नगर परिषद् के पदाधिकारी एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित किया गया !
शिविर के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री विनोद चौधरी, श्री कैलाश असेरकर, श्री अरुण चौधरी, राजकुमार आखरे, वार्डवाशी योगेश पाटिल, अतुल दुबे, गणेश दाबेराव, प्रवीन लोहार एवं जनप्रतिनिधि द्वारा वार्ड के हितग्राहियों को योजनाओ से लाभान्वित करने हेतु प्रोत्साहित किया, शिविर में शासन निर्देशानुसार अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. पी गुहा, की उपस्थिति में नोडल मनीष महाजन, योजना प्रभारी प्रदीप धनोते, बालू जंजालकर, अभिषेख जवरे, कम्पुटर ऑपरेटर, अधिकारी/कर्मचारी द्वारा पी एम् शहरी पथ विक्रेताओं आत्मनिर्भर निधि ऋण राशी (10000)- 1, ऋण राशी (20000)- 02, राष्ट्रीय परिवार सहायता-01, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना-01, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली नविन खाद्य पर्ची-7, आयुष्मान भारत कार्ड-8, कर्मकार नवीनीकरण-6 कुल 26 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर कार्यवाही की गई !
शिविर में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासियों द्वारा हिस्सा लिया गया

Comments
Post a Comment