सैयद सूफी अब्दुल कदीर कादरी जिलानी सूफी ए मिल्लत का सालाना उर्स बड़े हर्षों उल्लास से मनाया
खंडवा== सैयद सूफी अब्दुल कदीर कादरी जिलानी सूफी ए मिल्लत का सालाना उर्स बड़े हर्षों उल्लास से मनाया |
_____________________
साजिद अली सैयद निमाड़ प्रहरी ब्यूरो खंडवा
खंडवा == खंडवा की सरजमी आनंद नगर बैंक सेक्टर कालोनी में दिनांक 28/9/ 2022 दिन बुधवार को सैयद सूफी
अब्दुल कदीर कादरी जिलानी सूफी ए मिल्लत की दरगाह का सालाना उर्स मनाया गया |
बुधवार को शहर आलिम मौलाना शरफुद्दीन अहमद कादरी हजरत हाफिज कारी गुलाम मुस्तफा नायब शहर आलिम हजरत मोहम्मद निजामुद्दीन साहब
अल्लामा मौलाना हजरत अमानुल्लाह खान साहब अल्लामा मौलाना अनीस रजा साहब और हजारों जायरीन परदेसी पुरा से संदल शरीफ लेकर नाते पाक पढ़ते हुए आस्ताने सूफी अब्दुल कदीर कादरी जिलानी की दरगाह पर पहुंचे |
शहर आलिम मौलाना सरफुद्दीन अहमद कादरी ने संदल शरीफ पेश कर चांदर चढ़ाकर फातिहा खानी के बाद दुआं मांगी |
मौलाना शरफुद्दीन अहमद कादरी ने शहर की तरक्की व खुशहाली और भाईचारे की दुआ की |
दरगाह शरीफ पर मगरिब की नमाज के बाद आम लंगर का अहतराम रखा गया जिसमें शहर के हजारों जायरिनों ने लंगर (प्रसादी ) खाया |
_____________________
साजिद अली सैयद निमाड़ प्रहरी ब्यूरो खंडवा


Comments
Post a Comment